दुर्गा पूजा व आगामी त्योहारों को लेकर घरों और पंडालों में पानी की खपत काफी बढ़ गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठक में त्योहारों के मद्देनजर निर्बाध और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया था। लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। श्री बड़ा दुर्गा मंदिर समिति के सचिव रमेश कुमार चीनी ने इस अव्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं शांति समिति की बैठक में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया था। जहां मौजूद वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आपूर्तिकर्ता और नगर परिषद के अधिकारियों को नियमित जलापूर्ति का निर्देश दिया था। सोमवार को शहर के बड़ाईक मोहल्ला इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रही। जब शिकायत नप के ईओ मनीष कुमार से की गई। तब जाकर मंगलवार को पानी की सप्लाई बहाल हो सकी। दुर्गा पूजा व आगामी त्योहारों को लेकर घरों और पंडालों में पानी की खपत काफी बढ़ गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठक में त्योहारों के मद्देनजर निर्बाध और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया था। लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। श्री बड़ा दुर्गा मंदिर समिति के सचिव रमेश कुमार चीनी ने इस अव्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं शांति समिति की बैठक में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया था। जहां मौजूद वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आपूर्तिकर्ता और नगर परिषद के अधिकारियों को नियमित जलापूर्ति का निर्देश दिया था। सोमवार को शहर के बड़ाईक मोहल्ला इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रही। जब शिकायत नप के ईओ मनीष कुमार से की गई। तब जाकर मंगलवार को पानी की सप्लाई बहाल हो सकी।

