सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के बैरियो गांव निवासी जीवलाल गंझू और शहर के घांसी मोहल्ला निवासी राज नायक शामिल हैं। जीवलाल गंझू के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। वहीं, घांसी मोहल्ला निवासी राज नायक के खिलाफ चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। वह भी मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस गिरफ्तारी से बच रहा था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के बैरियो गांव निवासी जीवलाल गंझू और शहर के घांसी मोहल्ला निवासी राज नायक शामिल हैं। जीवलाल गंझू के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। वहीं, घांसी मोहल्ला निवासी राज नायक के खिलाफ चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। वह भी मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस गिरफ्तारी से बच रहा था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

