बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला घायल, इलाजरत

बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला घायल, इलाजरत

गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र में गोपीकांदर से बांकीजोर जाने वाले मार्ग पर बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान झरियापानी गांव निवासी पार्वती देवी के रूप में हुई है। मंगलवार को पार्वती देवी किसी निजी काम से गोपीकांदर आई थीं। काम पूरा करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान झरियापानी से जोड़ा सिमाड़ स्थित अपने घर जा रहे बाइक सवार इमैन्युअल मरांडी और संतोष मुर्मू का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक से महिला को ठोकर लग गई। घटना के बाद भरत राय ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। कमर में लगी चोट को देखते हुए इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया। गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र में गोपीकांदर से बांकीजोर जाने वाले मार्ग पर बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान झरियापानी गांव निवासी पार्वती देवी के रूप में हुई है। मंगलवार को पार्वती देवी किसी निजी काम से गोपीकांदर आई थीं। काम पूरा करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान झरियापानी से जोड़ा सिमाड़ स्थित अपने घर जा रहे बाइक सवार इमैन्युअल मरांडी और संतोष मुर्मू का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक से महिला को ठोकर लग गई। घटना के बाद भरत राय ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। कमर में लगी चोट को देखते हुए इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *