राजस्थान स्टोर में छापेमारी, नकली शैंपू के 48 डिब्बे जब्त

राजस्थान स्टोर में छापेमारी, नकली शैंपू के 48 डिब्बे जब्त

शहर के अग्रसेन भवन के समीप स्थित मेसर्स राजस्थान स्टोर में सोमवार देर शाम बंगाल से आई टीम ने छापेमारी की। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के डव ब्रांड के नाम पर कथित तौर पर बेचे जा रहे शैंपू के 48 डब्बे जब्त किए गए। जब्त सामान नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। कंपनी के मैनेजर मनो विश्वास ने दुकान के प्रोपराइटर रितेश कुमार झुनझुनवाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनो विश्वास के अनुसार, कंपनी को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि राजस्थान स्टोर में डव ब्रांड के नाम पर कथित नकली शैंपू की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने दुकान में छापेमारी की, जहां से शैंपू के 48 डब्बे बरामद किए गए। कंपनी की ओर से प्रोपराइटर के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि जब्त शैंपू की जांच की जाएगी। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर के अग्रसेन भवन के समीप स्थित मेसर्स राजस्थान स्टोर में सोमवार देर शाम बंगाल से आई टीम ने छापेमारी की। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के डव ब्रांड के नाम पर कथित तौर पर बेचे जा रहे शैंपू के 48 डब्बे जब्त किए गए। जब्त सामान नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। कंपनी के मैनेजर मनो विश्वास ने दुकान के प्रोपराइटर रितेश कुमार झुनझुनवाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनो विश्वास के अनुसार, कंपनी को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि राजस्थान स्टोर में डव ब्रांड के नाम पर कथित नकली शैंपू की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने दुकान में छापेमारी की, जहां से शैंपू के 48 डब्बे बरामद किए गए। कंपनी की ओर से प्रोपराइटर के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि जब्त शैंपू की जांच की जाएगी। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *