अभियंता का आरोप- पोटका विधायक ने की बदतमीजी:87 करोड़ की योजना का काम शुरू करने से पूर्व शिलान्यास नहीं होने से नाराज थे

अभियंता का आरोप- पोटका विधायक ने की बदतमीजी:87 करोड़ की योजना का काम शुरू करने से पूर्व शिलान्यास नहीं होने से नाराज थे

पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार पर सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई व सहायक अभियंता विजय तिर्की से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। विवाद 87 करोड़ की खरकई दाई यूजीपीएल नहर योजना के शिलान्यास को लेकर हुआ। अभियंताओं का आरोप है कि विधायक अपने क्षेत्र में योजना का शिलान्यास नहीं होने से नाराज थे। अभियंताओं के अनुसार, विधायक ने 12 अक्टूबर को फोन कर दोनों को 13 अक्टूबर को तुरामडीह स्थित अपने आवास पर बुलाया था। वहां अधिकारियों ने बताया कि योजना का ऑनलाइन शिलान्यास 29 दिसंबर 2021 को तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर चुके हैं। शिलापट्ट पर विधायक का नाम भी दर्ज है। आरोप है कि शिलापट्ट पर फोटो नहीं होने को लेकर विधायक नाराज हो गए। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एक घंटे तक कमरे में बैठाए रखा। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अभियंता गलत तरीके से काम कर रहे और योजनाएं पूरी नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि परेशान हैं। उन्होंने माना कि अभियंताओं को बुलाकर फटकार लगाई गई है। पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार पर सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई व सहायक अभियंता विजय तिर्की से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। विवाद 87 करोड़ की खरकई दाई यूजीपीएल नहर योजना के शिलान्यास को लेकर हुआ। अभियंताओं का आरोप है कि विधायक अपने क्षेत्र में योजना का शिलान्यास नहीं होने से नाराज थे। अभियंताओं के अनुसार, विधायक ने 12 अक्टूबर को फोन कर दोनों को 13 अक्टूबर को तुरामडीह स्थित अपने आवास पर बुलाया था। वहां अधिकारियों ने बताया कि योजना का ऑनलाइन शिलान्यास 29 दिसंबर 2021 को तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर चुके हैं। शिलापट्ट पर विधायक का नाम भी दर्ज है। आरोप है कि शिलापट्ट पर फोटो नहीं होने को लेकर विधायक नाराज हो गए। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एक घंटे तक कमरे में बैठाए रखा। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अभियंता गलत तरीके से काम कर रहे और योजनाएं पूरी नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि परेशान हैं। उन्होंने माना कि अभियंताओं को बुलाकर फटकार लगाई गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *