दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अस्पताल के सर्जिकल भवन में तीन महिला और एक युवक शराब पीते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में दिख रही महिलाएं सफाईकर्मी जबकि युवक ट्रॉलीकर्मी बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सामने आए वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बेंता थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।पुलिस वीडियो की सत्यता, घटनास्थल और इसमें शामिल लोगों की पहचान के बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। अस्पताल अधीक्षक बोले- सत्यता की जांच के बाद होगी कार्रवाई DMCH के अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने भी मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। इसके बाद वीडियो में दिखाई देने वाले संबंधित कर्मियों की पहचान की जाएगी। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के इस बयान के बाद अब जांच के नतीजों का इंतजार है। यह भी स्पष्ट होना बांकी है कि घटना ड्यूटी के दौरान हुई थी या किसी अन्य समय पर। फिलहाल, संबंधित कर्मियों की पहचान और घटना की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल की व्यवस्था और अनुशासन पर उठे सवाल DMCH उत्तर बिहार के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। यहां दरभंगा के अलावा आसपास के कई जिलों से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल के सर्जिकल भवन से शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों के अनुशासन और अस्पताल परिसर की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन की जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं, घटना कब हुई और आरोपों में कितनी सच्चाई है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अस्पताल के सर्जिकल भवन में तीन महिला और एक युवक शराब पीते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में दिख रही महिलाएं सफाईकर्मी जबकि युवक ट्रॉलीकर्मी बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सामने आए वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बेंता थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।पुलिस वीडियो की सत्यता, घटनास्थल और इसमें शामिल लोगों की पहचान के बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। अस्पताल अधीक्षक बोले- सत्यता की जांच के बाद होगी कार्रवाई DMCH के अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने भी मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। इसके बाद वीडियो में दिखाई देने वाले संबंधित कर्मियों की पहचान की जाएगी। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के इस बयान के बाद अब जांच के नतीजों का इंतजार है। यह भी स्पष्ट होना बांकी है कि घटना ड्यूटी के दौरान हुई थी या किसी अन्य समय पर। फिलहाल, संबंधित कर्मियों की पहचान और घटना की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल की व्यवस्था और अनुशासन पर उठे सवाल DMCH उत्तर बिहार के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। यहां दरभंगा के अलावा आसपास के कई जिलों से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल के सर्जिकल भवन से शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों के अनुशासन और अस्पताल परिसर की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन की जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं, घटना कब हुई और आरोपों में कितनी सच्चाई है।

