MLC चुनाव- नालंदा में अनंत सिंह का रोड शो:जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में मांगेंगे वोट, नालंदा और पटना के स्नातक मतदाताओं से करेंगे अपील

MLC चुनाव- नालंदा में अनंत सिंह का रोड शो:जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में मांगेंगे वोट, नालंदा और पटना के स्नातक मतदाताओं से करेंगे अपील

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला अब पूरी तरह दिलचस्प और त्रिकोणीय रूप ले चुका है। जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ राजनीतिक ताल ठोकते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में पूरा जोर लगा दिया है। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर को नालंदा जिले में उनकी विशाल ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ आयोजित की जा रही है। करीब 200 किलोमीटर से अधिक लंबे इस सघन रोड शो के जरिए वे नालंदा और पटना के स्नातक मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे। पटना से शुरू होकर अस्थावां तक तय होगा 200 किमी से अधिक का सफर जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह रोड शो सुबह 9:00 बजे विधायक अनंत सिंह के पटना आवास से प्रस्थान करेगा। दनियावां होते हुए यह काफिला नालंदा जिले की सीमा में दाखिल होगा। इसके बाद यात्रा हतला चौरासी, एकंगरसराय, इस्लामपुर, परवलपुर, नूरसराय, हरनौत, रहुई, बिंद और सरमेरा जैसे प्रमुख प्रखंडों व ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरेगी। चण्डी के जैतीपुर में दोपहर के भोजन के ठहराव के बाद यह काफिला सारे होते हुए शाम 5:45 बजे अस्थावां पहुंचेगा, जहां से पटना वापसी होगी। नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे अनंत सिंह नालंदा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र माना जाता है, जहां से एनडीए ने नीरज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर, जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह के उतरने से क्षेत्र का सियासी समीकरण बदल गया है। नीरज कुमार के साथ पुरानी अदावत के बीच अनंत सिंह का यह शक्ति प्रदर्शन जदयू के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी सीधी पैठ बनाने के लिए निकाला जा रहा यह 200 किलोमीटर लंबा रोड शो इस चुनाव की दशा और दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला अब पूरी तरह दिलचस्प और त्रिकोणीय रूप ले चुका है। जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ राजनीतिक ताल ठोकते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में पूरा जोर लगा दिया है। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर को नालंदा जिले में उनकी विशाल ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ आयोजित की जा रही है। करीब 200 किलोमीटर से अधिक लंबे इस सघन रोड शो के जरिए वे नालंदा और पटना के स्नातक मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे। पटना से शुरू होकर अस्थावां तक तय होगा 200 किमी से अधिक का सफर जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह रोड शो सुबह 9:00 बजे विधायक अनंत सिंह के पटना आवास से प्रस्थान करेगा। दनियावां होते हुए यह काफिला नालंदा जिले की सीमा में दाखिल होगा। इसके बाद यात्रा हतला चौरासी, एकंगरसराय, इस्लामपुर, परवलपुर, नूरसराय, हरनौत, रहुई, बिंद और सरमेरा जैसे प्रमुख प्रखंडों व ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरेगी। चण्डी के जैतीपुर में दोपहर के भोजन के ठहराव के बाद यह काफिला सारे होते हुए शाम 5:45 बजे अस्थावां पहुंचेगा, जहां से पटना वापसी होगी। नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे अनंत सिंह नालंदा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र माना जाता है, जहां से एनडीए ने नीरज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर, जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह के उतरने से क्षेत्र का सियासी समीकरण बदल गया है। नीरज कुमार के साथ पुरानी अदावत के बीच अनंत सिंह का यह शक्ति प्रदर्शन जदयू के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी सीधी पैठ बनाने के लिए निकाला जा रहा यह 200 किलोमीटर लंबा रोड शो इस चुनाव की दशा और दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *