मशीन की मनमानी या इंसानी शरारत? जर्मनी में कोलोन की सड़क पर रोबोट पर छेड़छाड़ का आरोप

मशीन की मनमानी या इंसानी शरारत? जर्मनी में कोलोन की सड़क पर रोबोट पर छेड़छाड़ का आरोप

Germany Humanoid robot controversy: अब तक इंसानों से छेड़छाड़ की शिकायतें सुनते आए हैं, लेकिन जर्मनी में एक रोबोट पर ही ऐसा करने का आरोप लगा है। कोलोन शहर में रविवार रात फास्ट फूड रेस्तरां के बाहर दोस्तों के साथ खड़ी 16 साल की लड़की के पास लाल-सुनहरे रंग का करीब 1.2 मीटर लंबा रोबोट पीछे से आया। पुलिस के अनुसार, मशीन ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। घटना को सोशल मीडिया पर फिल्माए जाने और लाइव प्रसारित किए जाने की भी खबर है। पुलिस ने रोबोट के 16 वर्षीय मालिक और उसके 19 वर्षीय साथी पर घटना की रिकॉर्डिंग करने का संदेह जताया है। दोनों के मोबाइल फोन और रोबोट जब्त कर लिए गए हैं।

जर्मनी में Robot की इस हरकत पर जिम्मेदारी किसकी?

पुलिस जांच कर रही है कि घटना के समय रोबोट को रिमोट से चलाया गया था या उसकी गतिविधियों को किसी अन्य तरीके से नियंत्रित किया गया। मशीन जब्त होने से यह साबित नहीं होता कि कथित हरकत के लिए कौन जिम्मेदार था। मामला रोबोट के सार्वजनिक इस्तेमाल की सुरक्षा पर भी सवाल उठाता है।

पहले भी विवादों में रहे हैं रोबोट

साल 2024 में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में तकनीकी आयोजन में इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट ‘मुहम्मद’ पर महिला पत्रकार को छूने का आरोप लगा। निर्माता कंपनी ने कहा कि बोलते समय हाथ हिला और जैकेट से लग गया।

चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मकाऊ में मार्च 2026 में प्रचार के लिए लगे रोबोट से डरी 70 साल की महिला को अस्पताल जाना पड़ा। इसके बाद पंजीकरण और बीमा की मांग उठी।

सार्वजनिक जगहों पर रोबोट के लिए सख्त नियमों की मांग

मकाऊ में रोबोट से जुड़ी घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने ऐसे उपकरणों का पंजीकरण, देयता बीमा, सार्वजनिक प्रदर्शन से पहले अधिकारियों को सूचना और जिम्मेदार पर्यवेक्षक की मौजूदगी अनिवार्य करने जैसे प्रस्ताव रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *