राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ नर्मदापुरम की जिला बैठक मंगलवार को मंडी प्रांगण नर्मदापुरम में हुई। सिटी मजिस्ट्रेट डिप्टी कलेक्टर सीमा बडोले की अध्यक्षता में किसानों और अधिकारियों के बीच किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें नहर में पानी छोड़ने से पहले सफाई, मेंटेनेंस और कृषि बिजली 10 घंटे दिलाने की मांग की। बैठक के बाद किसानों ने नहर, विद्युत और मंडी विभाग के अधिकारियों को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों की 6 सूत्रीय मांगें ये रहीं

