महेंद्रगढ़ में PWD मैकेनिकल यूनियन का धरना समाप्त:कार्यकारी अभियंता ने मीटिंग के लिए बुलाया, कई मांगों पर बनी सहमति

महेंद्रगढ़ में PWD मैकेनिकल यूनियन का धरना समाप्त:कार्यकारी अभियंता ने मीटिंग के लिए बुलाया, कई मांगों पर बनी सहमति

महेंद्रगढ़ में ऑल हरियाणा PWD मैकेनिकल यूनियन का धरना प्रदर्शन मंगलवार को अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। आज के धरने की अध्यक्षता जिला चेयरमैन विनोद कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फ़ौजी द्वारा किया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) अमित जैन द्वारा यूनियन के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। बैठक के दौरान कर्मचारियों की सभी मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कुछ मांगों को लेकर बनी सहमति, आदेश जारी कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारी हित में फैसला लेते हुए कुछ मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा करने के आदेश जारी किए। वहीं, शेष मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया। अधिकारियों के साथ हुई इस सफल वार्ता के बाद यूनियन शिष्टमंडल ने आपस में विचार-विमर्श किया और सकारात्मक नतीजों को देखते हुए धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पूर्व ब्रांच चेयरमैन रमेश बेरी, मुख्य सलाहकार सत्यवीर, मुख्य संगठनकर्ता करण सिंह, सचिव कुलदीप, कैशियर यशपाल, चेयरमैन सुरेशपाल, उपप्रधान सुनील पाली, प्रेस प्रवक्ता नरवीर (हैप्पी), उपप्रधान राम कुमार, शुक्रमपाल, अजित, पवन, अजय, नरेंद्र, अनिल और संदीप सहित भारी संख्या में यूनियन के सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *