कांग्रेस सांसद के खिलाफ आगर में प्रदर्शन:दिल्ली की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, भाजपा महिला मोर्चा ने कहा- राहुल गांधी चुप क्यों हैं?

कांग्रेस सांसद के खिलाफ आगर में प्रदर्शन:दिल्ली की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, भाजपा महिला मोर्चा ने कहा- राहुल गांधी चुप क्यों हैं?

आगर-मालवा में मंगलवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने छावनी स्थित झंडा चौक पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर और मणिपुर से सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर था। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साक्षी सकलेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतले की चप्पलों से पिटाई कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए और कांग्रेस के रुख पर नाराजगी जताई। महिला मोर्चा ने मांग की कि राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाए और पद से हटाया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस महिला सम्मान की बात करती है, लेकिन इस मामले में पार्टी की ओर से सही प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इस दौरान आभा चौपड़ा, रेखा यादव और रानुराज नारवाल सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई। IC ने बिमोल अकोइजाम के खिलाफ बड़ी सजा की सिफारिश की थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *