राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मां-बाप और 2 दिन के बच्चे की मौत, एयर चीफ ने तेजस में भरी आखिरी उड़ान, बच्चे को सियार ने नोचा

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मां-बाप और 2 दिन के बच्चे की मौत, एयर चीफ ने तेजस में भरी आखिरी उड़ान, बच्चे को सियार ने नोचा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। कांग्रेस-भाजपा ने जिला परिषद प्रत्याशी घोषित किए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. बीजेपी-कांग्रेस ने जिला परिषद प्रत्याशी घोषित किए
पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अलवर जिला परिषद के 39 में से 34 वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं 5 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान को मिले 16 नए IAS अफसर
राजस्थान के 16 आरएएस अफसर IAS में प्रमोट हुए हैं। IAS बनने वालों में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी शामिल हैं। आरएएस के 1998 और 1999 बैच के अफसर IAS बने हैं। इनमें मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल सहित तीन महिलाएं हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर के भौंडा गांव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को 70-80 लोगों ने क्रेशर प्लांट स्थित उनके ऑफिस पर हमला कर दिया। जहां पूर्व विधायक की हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4. एयर चीफ ने तेजस में भरी आखिरी उड़ान
भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने करियर की आखिरी उड़ान जोधपुर में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी। इस उड़ान के साथ ही बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 का भी समापन हो गया। पूरी खबर पढ़ें 5.’एक्सईएन बेटे को बहू-पोते ने जहर दिया’
भरतपुर से कांग्रेस के सांसद रहे रतन सिंह ने एक्सईएन बेटे राजेंद्र की जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने 29 सितंबर को बहू नीतू सिंह, पोते सौरव सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जानकारी आज सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बम धमाके की साजिश, पाक ने हथियार गिराए
श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। ये हथियार सोमवार रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए। पिस्टल पर Made in Turkey’ लिखा हुआ है। आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी। पूरी खबर पढ़ें 7. सियार ने 5-साल के बच्चे का मुंह और गर्दन नोचा
बांसवाड़ा में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। बच्चे की गर्दन और मुंह नोच लिया। लोगों ने शोर मचाकर सियार को भगाया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को हॉस्पिटल ले गए। बच्चे के गाल पर 9 टांके आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8.आगरा से बांदीकुई जा रही ट्रेन पटरी से उतरी
अलवर में ईदगाह आगरा से बांदीकुई जा रही मेमू ट्रेन अलवर स्टेशन से करीब साढ़े तीन किलोमीटर पहले बेपटरी हो गई। ट्रेन की दूसरी बोगी के दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. बाड़मेर में दो दिन के मासूम समेत तीन लोगों की मौत
बाड़मेर में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो दिन के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार लोग गाड़ी के अंदर ही फंस गए। 2 दिन पहले महिला की बाड़मेर जिला अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। आज हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन के साथ घर जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य और पहले चरण के पंचायत समिति सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *