बांका के 5 प्रखंडों में 100 पदों पर होगी भर्ती:सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और केस कस्टोडियन के लिए मिलेगा रोजगार

बांका के 5 प्रखंडों में 100 पदों पर होगी भर्ती:सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और केस कस्टोडियन के लिए मिलेगा रोजगार

बांका के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रजौन, अमरपुर, बौसी, फुल्लीडुमर और कटोरिया प्रखंडों में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी, बांका की जानकारी के अनुसार एसआईएस इंडिया ट्रेनिंग सेंटर, चकाई (जमुई) के माध्यम से आयोजित होने वाले इन शिविरों में कुल 100 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। शिविर का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। सुरक्षा जवान के 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को रजौन प्रखंड कार्यालय परिसर, 16 अक्टूबर को अमरपुर प्रखंड कार्यालय, 22 अक्टूबर को बौसी प्रखंड परिसर, 24 अक्टूबर को फुल्लीडुमर प्रखंड परिसर तथा 28 अक्टूबर को कटोरिया प्रखंड परिसर में रोजगार शिविर लगाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सुरक्षा जवान के 50, सुरक्षा सुपरवाइजर के 35 और केस कस्टोडियन के 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास निर्धारित की गई है। रहने और खाने की सुविधा भी अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रतिमाह 10 हजार से 24 हजार रुपये तक वेतन के साथ बोनस दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दसवीं पास का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने योग्य युवाओं से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार शिविर में भाग लेने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। बांका के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रजौन, अमरपुर, बौसी, फुल्लीडुमर और कटोरिया प्रखंडों में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी, बांका की जानकारी के अनुसार एसआईएस इंडिया ट्रेनिंग सेंटर, चकाई (जमुई) के माध्यम से आयोजित होने वाले इन शिविरों में कुल 100 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। शिविर का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। सुरक्षा जवान के 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को रजौन प्रखंड कार्यालय परिसर, 16 अक्टूबर को अमरपुर प्रखंड कार्यालय, 22 अक्टूबर को बौसी प्रखंड परिसर, 24 अक्टूबर को फुल्लीडुमर प्रखंड परिसर तथा 28 अक्टूबर को कटोरिया प्रखंड परिसर में रोजगार शिविर लगाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सुरक्षा जवान के 50, सुरक्षा सुपरवाइजर के 35 और केस कस्टोडियन के 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास निर्धारित की गई है। रहने और खाने की सुविधा भी अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रतिमाह 10 हजार से 24 हजार रुपये तक वेतन के साथ बोनस दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दसवीं पास का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने योग्य युवाओं से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार शिविर में भाग लेने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *