Rajasthan Panchayat Elections : डूंगरपुर में 3 पूर्व विधायकों ने भी पर्चा भरा, कांग्रेस-भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित, जानें नाम

Rajasthan Panchayat Elections : डूंगरपुर में 3 पूर्व विधायकों ने भी पर्चा भरा, कांग्रेस-भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित, जानें नाम

Dungarpur Zila Parishad Elections : डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए मंगलवार को करीब 178 आवेदन हुए। इस बार जिला परिषद के चुनावी मैदान में तीन पूर्व विधायक भी भाग्य आजमा रहे है। जिन्हें पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित किए गए। जिला परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही कलक्ट्रेट में आवेदकों की प्रत्याशियों के साथ भीड़ देखने को मिली। जहां पर भाजपा, कांग्रेस और बीएपी उम्मीदवारों ने आवश्यक दस्तावेज के साथ और प्रस्तावक के साथ फॉर्म जमा कराया। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद में जिला प्रमुख पद अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए आरक्षित है।

तीन पूर्व विधायक दिखाएंगे अपना दमखम

जिला परिषद चुनाव में भाजपा के पूर्व डूंगरपुर विधायक देवेंद्र कटारा, सागवाड़ा से पूर्व भाजपा विधायक अनिता कटारा और कांग्रेस से पूर्व डूंगरपुर विधायक पूंजीलाल परमार ने अपना आवेदन जमा कराया है। तीनों को पार्टी आलाकमान के निर्देश पर फॉर्म भरा है। इसके अलावा बीएपी से कांतिलाल रोत, डॉ. दीपक घोगरा ने अपना आवेदन आज जमा कराया है। वहीं सेवानिवृत कर्मचारी में जिला शिक्षा अधिकारी से सेवानिवृत कांतिलाल डामोर, नायब तहसीलदार रहे नाथूलाल यादव भी जिला परिषद चुनाव में भाग्य आजमा रहे है।

कांग्रेस ने इन्हें किया अधिकृत प्रत्याशी घोषित

वार्ड 1 सीता पांडोर, 2 जोवनलाल डामोर, 3 दादूदयाल डामोर, 4 ललिता, 5 रीना, 6 अल्खघराम रोत, 7 रतन, 8 निर्मला, 9 सुशीला कुमार, 10 गिरधारी रोत, 11 शारदा देवी, 12 शारदा देवी, 13 शोभाकुमारी, 14 कन्हैयालाल डामोर, 15 लालशंकर पगी, 16 नंदा अहारी, 17 चुन्नीलाल डामोर, 18 अंजली पाटीदार, 19 रमिला डामोर, 20 मगनलाल, 21 जयश्री, 22 सुकंदा मीणा, 23 अनुसुईया देवी, 24 सिमरन रोत, 25 लालशंकर, 26 सुरेंद्रसिंह राव, 27 नाथूलाल यादव, 28 लाडू, 29 कन्हैयालाल, 30 रमेशचंद्र सुथार, 31 प्रेमकुमार पाटीदार, 32 कनुप्रिया सिंह, 33 रतन, 34 पूंजीलाल परमार, 35 संजयकुमार परमार, 36 हरीश डिंडोर, 37 गोविंद मनात।

भाजपा ने इन उम्मीदवारों को दिया सिम्बल

भाजपा की ओर से शाम को जारी लिस्ट में वार्ड 1 दक्षिता रोत, 2 निलेश डामोर, 3 मगनलाल गमेती, 4 मंजुला डोडियार, 5 बसंती डामोर, 6 देवेंद्र कटारा, 7 लीला देवी, 8 सीता कलासुआ, 9 कांता परमार, 10 कुशाल रोत, 11 मदनसिंह डामोर, 12 अरुणा डामोर, 13 रेवली देवी, 14 राजसिंह रावत, 15 रमणलाल, 16 भगवतीदेवी बामणिया, 17 बलवीर अहारी, 18 द्वारिका पाटीदार, 19 रेखा रोत, 20 कांतिलाल डामोर, 21 अनिता कटारा, 22 नीना परमार, 23 प्रवीणा कुंवर, 24 रंजा डेंडोर, 25 मुकेश पाटीदार, 26 हितेश रावल, 27 महेश वर्मा, 28 सुगना देवी, 29 रामलाल मीणा, 30 वेलजी पाटीदार, 31 किशन राठौड, 32 कुंदन मेहता, 33 अनु राठौड, 34 वासुदेव कटारा, 35 मांगीलाल ननोमा, 36 अनुराग कटारा, 37 उमेश भणात।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *