धौलपुर में अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:कंचनपुर में युवक से सिंगल शॉट बंदूक मिली, यूपी का हिस्ट्रीशीटर कट्टे-कारतूस सहित पकड़ा

धौलपुर में अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:कंचनपुर में युवक से सिंगल शॉट बंदूक मिली, यूपी का हिस्ट्रीशीटर कट्टे-कारतूस सहित पकड़ा

धौलपुर में पुलिस ने आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। कंचनपुर थाना पुलिस ने ध्वजपुरा गांव के माता मंदिर के पास से देवी सिंह उर्फ देवा (24) को पकड़ा। उसके पास से 315 बोर की एक सिंगल शॉट बंदूक मिली। पुलिस के अनुसार, वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। दूसरी कार्रवाई में, सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने सोनू उर्फ सोनवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया। वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास से 315 बोर का एक देशी कट्टा और कारतूस मिला। सोनू उर्फ सोनवीर पर चोरी, लूट और अवैध हथियार रखने सहित करीब 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह बदमाशों को हथियार सप्लाई करने में भी शामिल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *