खराब ट्यूब लाइटें शरीर पर लगाकर निगम पहुंचे जिला पार्षद:स्ट्रीट लाइटों की समस्या उठाई; बोले- बार-बार शिकायतें देने के बाद भी सामाधान नहीं

खराब ट्यूब लाइटें शरीर पर लगाकर निगम पहुंचे जिला पार्षद:स्ट्रीट लाइटों की समस्या उठाई; बोले- बार-बार शिकायतें देने के बाद भी सामाधान नहीं

सोनीपत में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनीया ने विरोध जताया। वह अपने शरीर पर खराब ट्यूब लाइटें लगाकर नगर निगम पहुंचे और शहर की गलियों में अंधेरे की समस्या को अधिकारियों के सामने उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतें देने के बावजूद खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। वहीं निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबारी की। कई इलाकों में खराब पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें जिला पार्षद संजय बड़वासनीया का कहना है कि शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है और लोगों को रात के समय आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही। वार्डों में पर्याप्त लाइटें उपलब्ध कराने की मांग संजय बड़वासनीया ने वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रत्येक वार्ड में जरूरत के हिसाब से पर्याप्त लाइटें नहीं हैं। जहां लाइटें खराब पड़ी हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को रात के समय अंधेरे की समस्या से राहत मिल सके। समाधान नहीं हुआ तो नागरिक भी करेंगे प्रदर्शन जिला पार्षद ने कहा कि खराब ट्यूब लाइटें शरीर पर लगाकर प्रदर्शन करना अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का सांकेतिक तरीका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ और शिकायतों पर सुनवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में शहर के नागरिक भी अपने शरीर पर लाइटें लगाकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *