भीलवाड़ा में पंचायती राज चुनाव के तहत भाजपा ने जिला परिषद के मेंबर की लिस्ट जारी कर दी है।भीलवाड़ा जिला परिषद के 45 मेंबर की जारी सूची में इस बार नए चेहरों के साथ पुराने चेहरों को भी मौका मिला है। भीलवाड़ा जिला परिषद की लॉटरी में इस बार जिला प्रमुख सामान्य पुरूष होने के चलते पार्टी ने पूर्व जिला परिषद रहे सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को भी मौका दिया है। इसके साथ ही कई पूर्व जिला परिषद सदस्यों को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है।

