बीकानेर जिला परिषद से कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें:डूडी की पुत्रवधु को मिला टिकट, गोविन्दराम की बेटी फिर से उम्मीदवार

बीकानेर जिला परिषद से कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें:डूडी की पुत्रवधु को मिला टिकट, गोविन्दराम की बेटी फिर से उम्मीदवार

बीकानेर कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी है। रामेश्वर डूडी बहू निकिता को वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है। उनके सगे भाई भगवानाराम डूडी की पत्नी रामेश्वरी ने भी इसी वार्ड से पर्चा दाखिल किया है। उधर, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने को भी पार्टी ने जिला परिषद का टिकट दिया है। इसके बाद से तय हो गया कि अगर कांग्रेस जिला प्रमुख में दावेदारी पेश करेगी तो डूडी और मेघवाल गुट एक बार फिर आमने-सामने होगा। हालांकि पार्टी ने डूडी के बेटे अजय की पत्नी निकिता को टिकट दिया है। ऐसे में भाई की पत्नी रामेश्वरी डूडी का पर्चा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खारिज होना तय है। निकिता ने पर्चा दाखिल किया मंगलवार को पूर्व सांसद और जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी के पुत्र अजय की पत्नी निकिता डूडी ने बीकानेर जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान रामेश्वर डूडी के पुत्र अजय डूडी भी मौजूद रहे। इससे पहले डूडी के सगे भाई भगवानाराम डूडी की पत्नी रामेश्वर डूडी ने पर्चा दाखिल किया। निकिता डूडी के नामांकन के बाद उन्हें जिला प्रमुख पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है। उनके चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस को मजबूती मिलने के साथ ही बीकानेर की पंचायत राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डूडी की भाभी को टिकट नहीं इससे पहले सोमवार को रामेश्वरी देवी ने पर्चा दाखिल किया। रामेश्वरी भी डूडी परिवार से हैं। पहले ये माना जा रहा था कि रामेश्वरी ने वार्ड तेरह से पर्चा दाखिल किया है निकिता वार्ड 18 से नामांकन पेश करेगी। मंगलवार को निकिता ने भी वार्ड तेरह से ही पर्चा दाखिल कर दिया। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में भी निकिता का नाम वार्ड तेरह से हैं। अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि रामेश्वरी देवी अपना नामांकन वापस लेगी या पर्चा खारिज होने का इंतजार करेगी। गोविन्दराम की बेटी प्रत्याशी पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की बेटी सरीता चौहान को भी टिकट दिया गया है। वार्ड 26 से वो कांग्रेस की प्रत्याशी रहेगी, जो पूगल क्षेत्र में आता है। सरीता भी जिला प्रमुख की दौड़ में है। पिछली बार भी सरीता को जिला प्रमुख बनाने का प्रयास किया गया था लेकिन तब रामेश्वर डूडी ने मोडाराम मेघवाल को जिला प्रमुख बनवा दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *