जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के पास मंगलवार सुबह हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। सभी नवरात्र में मां नेतुला मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य की हालत सामान्य है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पूजा कर पैदल घर लौट रहा था परिवार फुलेश्वर यादव ने बताया कि नवरात्र को लेकर परिवार के कुल 15 लोग मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा करने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के पास नवादा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित हो गया और परिवार के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों में छात्राएं भी शामिल, चार की हालत गंभीर घायलों में बाल्मीकि यादव की बेटी सिंकू कुमारी, फुलेश्वर यादव की बेटी खुशबू कुमारी, लछिया कुमारी और हरी यादव की बेटी अंजली कुमारी शामिल हैं। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग हादसे से नाराज ग्रामीणों ने धरसंडा मोड़ पर करीब एक घंटे और सिकंदरा चौक पर दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीण फरार चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के पास मंगलवार सुबह हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। सभी नवरात्र में मां नेतुला मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य की हालत सामान्य है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पूजा कर पैदल घर लौट रहा था परिवार फुलेश्वर यादव ने बताया कि नवरात्र को लेकर परिवार के कुल 15 लोग मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा करने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के पास नवादा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित हो गया और परिवार के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों में छात्राएं भी शामिल, चार की हालत गंभीर घायलों में बाल्मीकि यादव की बेटी सिंकू कुमारी, फुलेश्वर यादव की बेटी खुशबू कुमारी, लछिया कुमारी और हरी यादव की बेटी अंजली कुमारी शामिल हैं। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग हादसे से नाराज ग्रामीणों ने धरसंडा मोड़ पर करीब एक घंटे और सिकंदरा चौक पर दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीण फरार चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

