झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित मुगलपाड़ा में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। एक मकान में ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने और उसकी खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 608 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 लाख 93 हजार 900 रुपये नकद, 15.877 किलोग्राम केमिकल सहित हेरोइन निर्माण में इस्तेमाल होने की आशंका वाले पदार्थ और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो बाइक और एक कार भी जब्त की है। मंगलवार को बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल और राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजपुर के मुगलपाड़ा स्थित एक मकान में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक के कुछ लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर केमिकल की मदद से ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार कर रहे हैं। संयुक्त टीम ने मकान की घेराबंदी कर की छापेमारी सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल तथा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। 12 अक्तूबर को पुलिस टीम ने चिह्नित मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान मकान में पांच व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मिले। पुलिस को देखकर सभी पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर, नकदी, केमिकल, वजन करने वाली मशीनों और पैकेजिंग सामग्री समेत कई सामान बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद वस्तुओं को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मालदा के कालियाचक के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजीकुल शेख (41), अख्तर आलम (26), शजहान शेख (25), साहनवाज आलम (19) और अमिरूल शेख (45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पहले चार आरोपी इमामजागीर गांव के रहने वाले हैं, जबकि अमिरूल शेख शेरसाई गांव का निवासी है। सभी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ के दौरान उन्होंने इसमाईल शेख, पिता दुरुल शेख, निवासी इमामजागीर, थाना कालियाचक, जिला मालदा का नाम बताया। पुलिस के मुताबिक, इसमाईल शेख कथित तौर पर ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने का काम करता है। मामले में उसकी भूमिका और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित मुगलपाड़ा में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। एक मकान में ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने और उसकी खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 608 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 लाख 93 हजार 900 रुपये नकद, 15.877 किलोग्राम केमिकल सहित हेरोइन निर्माण में इस्तेमाल होने की आशंका वाले पदार्थ और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो बाइक और एक कार भी जब्त की है। मंगलवार को बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल और राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजपुर के मुगलपाड़ा स्थित एक मकान में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक के कुछ लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर केमिकल की मदद से ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार कर रहे हैं। संयुक्त टीम ने मकान की घेराबंदी कर की छापेमारी सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल तथा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। 12 अक्तूबर को पुलिस टीम ने चिह्नित मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान मकान में पांच व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मिले। पुलिस को देखकर सभी पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर, नकदी, केमिकल, वजन करने वाली मशीनों और पैकेजिंग सामग्री समेत कई सामान बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद वस्तुओं को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मालदा के कालियाचक के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजीकुल शेख (41), अख्तर आलम (26), शजहान शेख (25), साहनवाज आलम (19) और अमिरूल शेख (45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पहले चार आरोपी इमामजागीर गांव के रहने वाले हैं, जबकि अमिरूल शेख शेरसाई गांव का निवासी है। सभी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ के दौरान उन्होंने इसमाईल शेख, पिता दुरुल शेख, निवासी इमामजागीर, थाना कालियाचक, जिला मालदा का नाम बताया। पुलिस के मुताबिक, इसमाईल शेख कथित तौर पर ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने का काम करता है। मामले में उसकी भूमिका और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

