हरदा में सिंधी युवकों से विवाद पर कार्रवाई की मांग:व्यापारियों व समाजसेवियों ने हरदा एसपी को सौंपा ज्ञापन, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगेंगे

हरदा में सिंधी युवकों से विवाद पर कार्रवाई की मांग:व्यापारियों व समाजसेवियों ने हरदा एसपी को सौंपा ज्ञापन, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगेंगे

हरदा में व्यापारी, प्रबुद्धजन और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को एसपी शशांक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाने और सिंधी समाज के युवकों के साथ विवाद पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि भयमुक्त समाज बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। त्योहारों में अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए दुर्गा उत्सव और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शहर के संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी लगाने के लिए सामाजिक सहयोग पर सहमति बनी। एसपी ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कम से कम एक कैमरा सड़क की ओर हो, ताकि पुलिस को जानकारी मिल सके। गरबा समितियों से भी सीसीटीवी लगाने कहा
पुलिस ने गरबा समितियों से भी सीसीटीवी से सुरक्षा मजबूत करने को कहा। ज्ञापन सौंपने वालों में कैट के जिला अध्यक्ष सरगम जैन, स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधि रविलाल पटेल, नरेंद्र राठी, जिला संयोजक डॉ. एल.एन. पाराशर, हिंदू उत्सव समिति के मुन्नालाल धनगर और सौरव तिवारी सहित सिंधी समाज के नंदलाल तेजवानी, सुरेश विधानी, सुरेश रमानी, नगर पालिका एल्डरमैन नवीन असरानी, कन्हैया धमनानी, मनोज केसवानी और जयपाल धमेजा शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *