हापुड़ में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 6.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम निवासी रवि कुमार ने ‘ईजिस्टोरप्रो डॉट कॉम’ नाम की कंपनी में यह रकम निवेश की थी। इसके बाद पुलिस के सोमवार रात करीब 7 बजे मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रवि कुमार के अनुसार, दिल्ली निवासी अनीता नाम की युवती ने उन्हें इस कंपनी के बारे में बताया था। निवेश के बाद, कंपनी ने उनका स्टोर फ्रीज कर दिया और रकम निकालने के लिए दो लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने का दबाव बनाया। पैसे जमा करने का दबाव बनाया कंपनी का कहना है कि उनके स्टोर पर करीब ढाई लाख रुपये के पेंडिंग ऑर्डर हैं, जिन्हें क्लियर करने पर ही रकम निकालने की इजाजत मिलेगी। विड्रॉल फीस के नाम पर भी दो लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। हेल्पलाइन और व्हाट्सएप से लगातार पैसे जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस को शिकायत देकर दस्तावेज दिए जब रवि कुमार से निवेश की रकम निकालने के लिए और पैसे मांगे गए, तो उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत देकर दस्तावेज दिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

