नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

नवरात्र के तीसरे दिन कौशांबी के कड़ाधाम मंदिर में मां चंद्रघंटा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मन्नत के दीप जलाए। यहां मान्यता है कि श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर अपने नाम की पर्ची लिखकर दीप जलाते हैं। मंगलवार को शक्ति पीठ कड़ा धाम में श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा का दर्शन-पूजन किया और जयकारे लगाए। सुबह भोर से ही मंदिर के कपाट खुल गए और करीब 1 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की भीड़ गर्भगृह तक रही। मंदिर में मां के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मन्नत के दीप जलाए। ये दीप अपनी मुरादें पूरी होने पर गर्भगृह के बाहर नाम की पर्ची चिपका कर जलाए गए। मान्यताओं के अनुसार, दीपक ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसे जलाने से अज्ञानता और नकारात्मकता खत्म होती है। देवी के सामने सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *