अहमदाबाद में पहले BRICS गेम्स संपन्न, भारत ने योगासन और मलखम्ब का किया प्रदर्शन

अहमदाबाद में पहले BRICS गेम्स संपन्न, भारत ने योगासन और मलखम्ब का किया प्रदर्शन

पहले ब्रिक्स पारंपरिक और देशी नुमाइशी खेल यहां संपन्न हुए जिसमें 10 सदस्य देशों के 160 प्रतिभागियों ने एक दिवयीय आयोजन में अपने देशी खेलों की नुमाइश की और भारत ने योगासन और मलखम्ब का प्रदर्शन किया। चीन ने वुशू (मार्शल आर्ट) , कजाखस्तान ने बोर्ड खेल टोगीजकुमालक और ब्राजील ने जियु जित्सु का प्रदर्शन किया। भारत ने मलखम्ब और योगासन के अलावा कलारीपयट्टू (केरल का प्राचीन मार्शल आर्ट) की भी नुमाइश की।अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेल होने हैं और यह 2036 ओलंपिक की भी दौड़ में है। दक्षिण अफ्रीका के दल प्रमुख फिलासांडे मैकविलि ने भारतीय खेल प्राधिकरण मीडिया से कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका में योग उन गतिविधियों में से एक है जिसका इस्तेमाल लोग डिटॉक्स करने, तनाव कम करने और शरीर की गतिशीलता व लचीलेपन को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। हमें यह बहुत पसंद है।’’
चीन की दल प्रमुख यि लियू ने कहा ,‘‘ हमने आज योग के बारे में काफी कुछ देखा और सीखा।कल अभ्यास के दौरान भी हमने बच्चों को अद्भुत आसन करते देखा। हम इसके बारे में काफी कुछ सीखना चाहते हैं।’’
रूस के दल प्रमुख ज्लाटा याकोवलेवा ने भारत के आतिथ्य की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ यह अद्भुत था। हमने होटल, वेन्यू और पूरे आयोजन का लुत्फ उठाया।इस तरह के आयोजनों में साथ में भाग लेकर बहुत अच्छा लगता है।’’
भारत के 50 प्रतिभागियों ने इसमें शिरकत की जबकि चीन के 30, ईरान के 22 और दक्षिण अफ्रीका के 14 प्रतिभागी थे। 

पहले ब्रिक्स पारंपरिक और देशी नुमाइशी खेल यहां संपन्न हुए जिसमें 10 सदस्य देशों के 160 प्रतिभागियों ने एक दिवयीय आयोजन में अपने देशी खेलों की नुमाइश की और भारत ने योगासन और मलखम्ब का प्रदर्शन किया। चीन ने वुशू (मार्शल आर्ट) , कजाखस्तान ने बोर्ड खेल टोगीजकुमालक और ब्राजील ने जियु जित्सु का प्रदर्शन किया। भारत ने मलखम्ब और योगासन के अलावा कलारीपयट्टू (केरल का प्राचीन मार्शल आर्ट) की भी नुमाइश की।

अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेल होने हैं और यह 2036 ओलंपिक की भी दौड़ में है। दक्षिण अफ्रीका के दल प्रमुख फिलासांडे मैकविलि ने भारतीय खेल प्राधिकरण मीडिया से कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका में योग उन गतिविधियों में से एक है जिसका इस्तेमाल लोग डिटॉक्स करने, तनाव कम करने और शरीर की गतिशीलता व लचीलेपन को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। हमें यह बहुत पसंद है।’’
चीन की दल प्रमुख यि लियू ने कहा ,‘‘ हमने आज योग के बारे में काफी कुछ देखा और सीखा।

कल अभ्यास के दौरान भी हमने बच्चों को अद्भुत आसन करते देखा। हम इसके बारे में काफी कुछ सीखना चाहते हैं।’’
रूस के दल प्रमुख ज्लाटा याकोवलेवा ने भारत के आतिथ्य की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ यह अद्भुत था। हमने होटल, वेन्यू और पूरे आयोजन का लुत्फ उठाया।

इस तरह के आयोजनों में साथ में भाग लेकर बहुत अच्छा लगता है।’’
भारत के 50 प्रतिभागियों ने इसमें शिरकत की जबकि चीन के 30, ईरान के 22 और दक्षिण अफ्रीका के 14 प्रतिभागी थे।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *