नोहर में युवक ने अपने ही घर में की चोरी:महंगी गाड़ी-फोन के शौक में हुआ कर्जदार, चोरी का सामान बरामद

नोहर में युवक ने अपने ही घर में की चोरी:महंगी गाड़ी-फोन के शौक में हुआ कर्जदार, चोरी का सामान बरामद

हनुमानगढ़ जिले में नोहर पुलिस ने 20 साल के सुमित उर्फ मिंठू ( निवासी वार्ड नंबर 14, नोहर) को अपने ही घर से नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और जानकारी जुटाई, जिसके बाद चोरी का सारा सामान वापस ले लिया। शिकायतकर्ता बाबूलाल पुत्र मोडूराम रेगर ने 1 सितंबर को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि दुकान पर जाने के दौरान उनके घर से अटैची चोरी हो गई थी। इसमें 40 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी दस्तावेज थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में सुमित ने बताया कि महंगी गाड़ी और फोन के शौक से उस पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने उसने अपने ही घर से आभूषण और रुपए चुराए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *