अवैध शराब-गांजे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम; कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

अवैध शराब-गांजे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम; कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

शाहनगर। गांव को नशामुक्त बनाने की मांग को लेकर खमतरा के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब और गांजे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जनपद अध्यक्ष आशीष खरे और ग्राम पंचायत सरपंच कमला बाई ध्रुव सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विश्राम गृह से मार्च निकाला। उन्होंने तहसील कार्यालय में एसडीएम शाहनगर के नाम ज्ञापन सौंपा और फिर शाहनगर थाने पहुंचकर पुलिस को भी शिकायत दी। विश्राम गृह से तहसील कार्यालय तक निकाला मार्च हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर ग्रामीण नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने गांव में अवैध शराब और गांजे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग रखी। इसके बाद ग्रामीण शाहनगर थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन को भी शिकायती पत्र सौंपा। पांच दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजे की बिक्री बंद कराने के लिए प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि तय समय में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण गांव को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन कलेक्टर को भेजा जाएगा नायब तहसीलदार एसएल वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत खमतरा के ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजे की बिक्री रोकने के संबंध में ज्ञापन दिया है। इसे नियमानुसार कार्रवाई के लिए कलेक्टर को भेजा जाएगा। तस्वीरे देखिए… पुलिस बोली- नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी शाहनगर थाने में पदस्थ एएसआई रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। पुलिस अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *