आरा के नगर थाना क्षेत्र के भलूहीपुर इलाके में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों दो पूजा पंडालों में आग लगाने की कोशिश की है। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जबकि मंदिर में लगी सीरीज लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया। आग की चपेट में आने से एक पंडाल के पिछले हिस्से में लगा त्रिपाल भी जल गया। जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बाइक में लगी आग बुझाई। इसके बाद दोनों पंडालों में आग लगने की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। रात में घरों में सो रहे थे लोग, धुएं से भर गया कमरा वार्ड संख्या 31 निवासी मुन्ना पांडेय ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर और पंडालों में सजावट सहित अन्य तैयारियां पूरी करने के बाद रात में घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात मोहल्ले में आग लगने की सूचना मिली। जब वे पंडाल के पास पहुंचे तो देखा कि एक बाइक में आग लगी हुई है। इसी बीच एक लड़की ने जानकारी दी कि पंडाल में भी आग लगाने की कोशिश की गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पंडालों में लगी आग बुझाई गई। मुन्ना के अनुसार, माचिस से आग लगाने की कोशिश की गई थी। मंदिर में लगी सीरीज लाइट को भी तोड़ दिया गया है। बाइक में आग लगने से घर में भर गया धुआं स्थानीय निवासी मोहन यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने रात का फायदा उठाकर उनके भाई की बाइक में आग लगा दी। धुएं से पूरा घर भर गया था। बाहर निकलकर देखा तो बाइक धू-धूकर जल रही थी। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित पंडाल में भी आग लगाने की कोशिश की गई, जिससे उसके पिछले हिस्से में लगा त्रिपाल जल गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस जल्द गिरफ्तारी का कर रही दावा मोहन ने कहा कि मोहल्ले के लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उनका आरोप है कि दुर्गा पूजा के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। हालांकि, मोहल्ले के सभी लोग एकजुट हैं और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। लोगों से अफवाह से बचने की अपील वहीं, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि भलूहीपुर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। एसपी ने बताया कि फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। भोजपुर पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। आरा के नगर थाना क्षेत्र के भलूहीपुर इलाके में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों दो पूजा पंडालों में आग लगाने की कोशिश की है। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जबकि मंदिर में लगी सीरीज लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया। आग की चपेट में आने से एक पंडाल के पिछले हिस्से में लगा त्रिपाल भी जल गया। जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और सबसे पहले बाइक में लगी आग बुझाई। इसके बाद दोनों पंडालों में आग लगने की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। रात में घरों में सो रहे थे लोग, धुएं से भर गया कमरा वार्ड संख्या 31 निवासी मुन्ना पांडेय ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर और पंडालों में सजावट सहित अन्य तैयारियां पूरी करने के बाद रात में घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात मोहल्ले में आग लगने की सूचना मिली। जब वे पंडाल के पास पहुंचे तो देखा कि एक बाइक में आग लगी हुई है। इसी बीच एक लड़की ने जानकारी दी कि पंडाल में भी आग लगाने की कोशिश की गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पंडालों में लगी आग बुझाई गई। मुन्ना के अनुसार, माचिस से आग लगाने की कोशिश की गई थी। मंदिर में लगी सीरीज लाइट को भी तोड़ दिया गया है। बाइक में आग लगने से घर में भर गया धुआं स्थानीय निवासी मोहन यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने रात का फायदा उठाकर उनके भाई की बाइक में आग लगा दी। धुएं से पूरा घर भर गया था। बाहर निकलकर देखा तो बाइक धू-धूकर जल रही थी। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित पंडाल में भी आग लगाने की कोशिश की गई, जिससे उसके पिछले हिस्से में लगा त्रिपाल जल गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस जल्द गिरफ्तारी का कर रही दावा मोहन ने कहा कि मोहल्ले के लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उनका आरोप है कि दुर्गा पूजा के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। हालांकि, मोहल्ले के सभी लोग एकजुट हैं और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। लोगों से अफवाह से बचने की अपील वहीं, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि भलूहीपुर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। एसपी ने बताया कि फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। भोजपुर पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

