खगड़िया में बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए गायब:खाद दुकान के आगे की घटना, बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे थे घर

खगड़िया में बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए गायब:खाद दुकान के आगे की घटना, बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे थे घर

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर चौक पर बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। रुपए गायब होने के बाद पीड़ित मनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार सुबह परबत्ता थाना पहुंचकर आवेदन दिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी दिखवाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मथुरापुर (नौनियाचक) निवासी मनोज कुमार चौधरी (58) का खाता यूनियन बैंक की परबत्ता शाखा में है। उन्होंने सोमवार, 12 अक्टूबर को बैंक से एक लाख रुपए की निकासी की थी। इसके बाद रुपए बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खाद खरीदने के लिए वे सलारपुर स्थित विपिन यादव की खाद दुकान के आगे रुके और अपनी बाइक खड़ी कर दुकानदार से बातचीत करने लगे। पीड़ित के आवेदन के मुताबिक, दोपहर करीब 3:14 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद रुपए गायब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन रुपये का कोई पता नहीं चला। मास्टर चाबी से डिक्की खोलने की आशंका घटना के बाद आशंका जताई गई कि अज्ञात व्यक्ति ने बाइक की डिक्की का लॉक खोलकर रुपये निकाले। शुरुआती जानकारी में मास्टर चाबी के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने मंगलवार सुबह थाने में आवेदन देकर मामले की जांच-पड़ताल करने और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी दिखवाई जा रही है, ताकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर चौक पर बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। रुपए गायब होने के बाद पीड़ित मनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार सुबह परबत्ता थाना पहुंचकर आवेदन दिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी दिखवाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मथुरापुर (नौनियाचक) निवासी मनोज कुमार चौधरी (58) का खाता यूनियन बैंक की परबत्ता शाखा में है। उन्होंने सोमवार, 12 अक्टूबर को बैंक से एक लाख रुपए की निकासी की थी। इसके बाद रुपए बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खाद खरीदने के लिए वे सलारपुर स्थित विपिन यादव की खाद दुकान के आगे रुके और अपनी बाइक खड़ी कर दुकानदार से बातचीत करने लगे। पीड़ित के आवेदन के मुताबिक, दोपहर करीब 3:14 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद रुपए गायब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन रुपये का कोई पता नहीं चला। मास्टर चाबी से डिक्की खोलने की आशंका घटना के बाद आशंका जताई गई कि अज्ञात व्यक्ति ने बाइक की डिक्की का लॉक खोलकर रुपये निकाले। शुरुआती जानकारी में मास्टर चाबी के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने मंगलवार सुबह थाने में आवेदन देकर मामले की जांच-पड़ताल करने और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी दिखवाई जा रही है, ताकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *