पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में बारिश से दलदल:बुलंदशहर में सीवर लाइन के लिए खोदी सड़कें बनीं मुसीबत

पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में बारिश से दलदल:बुलंदशहर में सीवर लाइन के लिए खोदी सड़कें बनीं मुसीबत

बुलंदशहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार यमुनापुरम का हाल जरा सी बारिश के बाद बेहाल हो गया है। हाल ही में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों से निकली मिट्टी बारिश के पानी में मिलकर गहरे दलदल में तब्दील हो चुकी है। इस स्थिति के चलते पूरी कॉलोनी में जलभराव और कीचड़ का माहौल है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवर लाइन के लिए सड़कों को खोदा तो गया, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद मिट्टी को ठीक से समतल नहीं किया गया और न ही सड़क की मरम्मत की गई। बच्चों के लिए घरों से निकलना दूभर नतीजतन, हल्की सी बारिश होते ही सड़क का नामोनिशान मिट जाता है और हर तरफ केवल कीचड़ नजर आता है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, वहीं पैदल चलने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए घरों से निकलना दूभर हो गया है। ​ इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि सीवर लाइन डालने का कार्य जल निगम द्वारा कराया गया है। पालिका की ओर से जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल निर्देश दिए गए हैं कि कार्य संपन्न होने के बाद जर्जर और खराब हुई सड़कों को दुरुस्त किया जाए। ईओ ने आश्वासन दिया है कि जल निगम से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द सड़क सुधार का कार्य पूरा कराया जाएगा ताकि आम जनता को इस असुविधा से राहत मिल सके। ​नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि कागजी कार्रवाई के बजाय धरातल पर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाए, ताकि उन्हें इस रोज-रोज के दलदल और जलभराव से मुक्ति मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *