तेजप्रताप ने स्वरा के पैर छुए,शो छोड़ते वक्त भावुक दिखे:बोले- खाना परोसती थी तो मां याद आती थी; कानूनी मुश्किलों के कारण छोड़ा रियलिटी शो

तेजप्रताप ने स्वरा के पैर छुए,शो छोड़ते वक्त भावुक दिखे:बोले- खाना परोसती थी तो मां याद आती थी; कानूनी मुश्किलों के कारण छोड़ा रियलिटी शो

तेजप्रताप बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं, दरअसल उन्होंने एक रियलिटी शो में शिरकत की, जिससे अब उन्होंने विदाई ले ली है। शो छोड़ने से पहले उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की और उन्हें अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पैर छुए और उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। तेज प्रताप ने कहा कि स्वरा मेरे लिए बड़ी बहन जैसी है। तेज प्रताप ने स्वरा के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि शो में पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। स्वरा मजाक में कहती थीं कि तेज प्रताप अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जो खुद खाना लेने की बजाय किसी के परोसने का इंतजार करते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि शो के दौरान स्वरा के साथ उनके अच्छे संबंध बने और वह उन्हें अपनी बहन की तरह मानते हैं। तेज प्रताप ने शो से बाहर होने की वजह निजी परेशानी और कोर्ट केस को बताया। उनके मुताबिक, मामले में बार-बार नोटिस मिलने के कारण उन्हें शो छोड़ने का फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शो में अधिक समय तक रहने का मौका मिलता, तो वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि वह गेम में अच्छा कर रहे थे और आगे बने रहते तो जीत भी सकते थे। स्वरा भास्कर से मिलकर भावुक हुए तेजप्रताप, दो तस्वीरें…. इरीना, स्वरा और दूसरे कंटेस्टेंट के संपर्क में रहेंगे तेज प्रताप ने कहा कि शो के दौरान उन्होंने कई यादें बनाई हैं और उन्हें इसकी कमी महसूस होगी। उन्होंने इरीना, स्वरा, करण, गौतम, प्रियंका समेत अन्य कंटेस्टेंट के साथ अच्छे संबंध बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि शो खत्म होने के बाद भी वह सभी के संपर्क में रहना चाहेंगे। काजल राघवानी और मनीष कश्यप को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि कुछ बातों से असहमत होने के कारण उन्होंने उन्हें बचाने या आगे बढ़ाने में मदद नहीं करने का फैसला किया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें दोनों से कोई निजी परेशानी नहीं थी। वीडियो कॉल पर जुड़े थे लालू-राबड़ी रियलिटी शो के एक एपिसोड में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी को देखकर भावुक हो गए थे। शो में उन्हें सरप्राइज वीडियो कॉल के जरिए माता-पिता से बात करने का मौका मिला। दोनों को स्क्रीन पर देखते ही तेजप्रताप की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान शो में मौजूद अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी भावुक हो गई थीं। उन्होंने अपनी बेटी राबिया को याद किया। शहजाद पूनावाला से 14 साल पुरानी पहचान तेज प्रताप ने शहजाद पूनावाला के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शहजाद से मुलाकात करीब 14 साल पहले एक रैली में हुई थी। शो में दोबारा मिलने पर उन्हें अच्छा लगा। तेज प्रताप के अनुसार, दोनों के बीच शुरुआत में अच्छी बॉन्डिंग थी, क्योंकि शहजाद उन्हें एक साथी राजनेता के तौर पर मिले थे, जबकि शो में बाकी लोग मुख्य रूप से मनोरंजन जगत से जुड़े थे। शो के फिनाले में लौटने की जताई इच्छा तेज प्रताप ने कहा कि वह शो के ग्रैंड फिनाले के दौरान दोबारा आना चाहेंगे। शो में उनका सफर करीब 2 सप्ताह ही रहा, लेकिन इस दौरान बने रिश्तों और अनुभवों को उन्होंने यादगार बताया। शो के पहले हफ्ते में ही तेज प्रताप यादव ‘अल्टीमेटम रूलर’ बने थे। जीत के बाद तेज प्रताप ने खुद को पेंटहाउस का ‘प्रधानमंत्री’ बताते हुए अपनी नई भूमिका का जिक्र किया था। इसके बाद उन्होंने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने पर ठुमके लगाए थे। तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को फाइनल मुकाबले में हराकर शो के पहले ‘अल्टीमेटम रूलर’ का खिताब अपने नाम कर लिया था। तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था इससे पहले तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था। क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा। दरअसल, स्वरा ने एक डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहन शो में एंट्री की थी। उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उस पर ‘मोटी’ लिखा हुआ था। इस शो में जब स्वार भास्कर एंट्री लेती हैं तो सभी कंटेस्टेंट आराम से सोफे पर बैठे रहते हैं। स्वरा भास्कर को तेजप्रताप देखते हैं फिर उनकी नजर स्वरा के ब्लाउज पर पड़ती है। वो ब्लाउज पर लिखे ‘मोटी’ शब्द को पड़ते हैं। इस पर बिहार के ही रहने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप तेजप्रताप यादव को टोकते हुए कहते हैं कि आपको ये नहीं कहना चाहिए। भोजपुरी बवाल में दिख चुके हैं तेजप्रताप इससे पहले तेजप्रताप यादव भोजपुरी बवाल कार्यक्रम में दिखे थे। इस दौरान उनकी बयानबाजी काफी चर्चे में थी। भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन पटना में किया गया था। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लफुआ कह दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट है। तेजप्रताप बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं, दरअसल उन्होंने एक रियलिटी शो में शिरकत की, जिससे अब उन्होंने विदाई ले ली है। शो छोड़ने से पहले उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की और उन्हें अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पैर छुए और उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। तेज प्रताप ने कहा कि स्वरा मेरे लिए बड़ी बहन जैसी है। तेज प्रताप ने स्वरा के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि शो में पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। स्वरा मजाक में कहती थीं कि तेज प्रताप अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जो खुद खाना लेने की बजाय किसी के परोसने का इंतजार करते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि शो के दौरान स्वरा के साथ उनके अच्छे संबंध बने और वह उन्हें अपनी बहन की तरह मानते हैं। तेज प्रताप ने शो से बाहर होने की वजह निजी परेशानी और कोर्ट केस को बताया। उनके मुताबिक, मामले में बार-बार नोटिस मिलने के कारण उन्हें शो छोड़ने का फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शो में अधिक समय तक रहने का मौका मिलता, तो वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि वह गेम में अच्छा कर रहे थे और आगे बने रहते तो जीत भी सकते थे। स्वरा भास्कर से मिलकर भावुक हुए तेजप्रताप, दो तस्वीरें…. इरीना, स्वरा और दूसरे कंटेस्टेंट के संपर्क में रहेंगे तेज प्रताप ने कहा कि शो के दौरान उन्होंने कई यादें बनाई हैं और उन्हें इसकी कमी महसूस होगी। उन्होंने इरीना, स्वरा, करण, गौतम, प्रियंका समेत अन्य कंटेस्टेंट के साथ अच्छे संबंध बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि शो खत्म होने के बाद भी वह सभी के संपर्क में रहना चाहेंगे। काजल राघवानी और मनीष कश्यप को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि कुछ बातों से असहमत होने के कारण उन्होंने उन्हें बचाने या आगे बढ़ाने में मदद नहीं करने का फैसला किया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें दोनों से कोई निजी परेशानी नहीं थी। वीडियो कॉल पर जुड़े थे लालू-राबड़ी रियलिटी शो के एक एपिसोड में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी को देखकर भावुक हो गए थे। शो में उन्हें सरप्राइज वीडियो कॉल के जरिए माता-पिता से बात करने का मौका मिला। दोनों को स्क्रीन पर देखते ही तेजप्रताप की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान शो में मौजूद अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी भावुक हो गई थीं। उन्होंने अपनी बेटी राबिया को याद किया। शहजाद पूनावाला से 14 साल पुरानी पहचान तेज प्रताप ने शहजाद पूनावाला के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शहजाद से मुलाकात करीब 14 साल पहले एक रैली में हुई थी। शो में दोबारा मिलने पर उन्हें अच्छा लगा। तेज प्रताप के अनुसार, दोनों के बीच शुरुआत में अच्छी बॉन्डिंग थी, क्योंकि शहजाद उन्हें एक साथी राजनेता के तौर पर मिले थे, जबकि शो में बाकी लोग मुख्य रूप से मनोरंजन जगत से जुड़े थे। शो के फिनाले में लौटने की जताई इच्छा तेज प्रताप ने कहा कि वह शो के ग्रैंड फिनाले के दौरान दोबारा आना चाहेंगे। शो में उनका सफर करीब 2 सप्ताह ही रहा, लेकिन इस दौरान बने रिश्तों और अनुभवों को उन्होंने यादगार बताया। शो के पहले हफ्ते में ही तेज प्रताप यादव ‘अल्टीमेटम रूलर’ बने थे। जीत के बाद तेज प्रताप ने खुद को पेंटहाउस का ‘प्रधानमंत्री’ बताते हुए अपनी नई भूमिका का जिक्र किया था। इसके बाद उन्होंने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने पर ठुमके लगाए थे। तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को फाइनल मुकाबले में हराकर शो के पहले ‘अल्टीमेटम रूलर’ का खिताब अपने नाम कर लिया था। तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था इससे पहले तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था। क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा। दरअसल, स्वरा ने एक डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहन शो में एंट्री की थी। उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उस पर ‘मोटी’ लिखा हुआ था। इस शो में जब स्वार भास्कर एंट्री लेती हैं तो सभी कंटेस्टेंट आराम से सोफे पर बैठे रहते हैं। स्वरा भास्कर को तेजप्रताप देखते हैं फिर उनकी नजर स्वरा के ब्लाउज पर पड़ती है। वो ब्लाउज पर लिखे ‘मोटी’ शब्द को पड़ते हैं। इस पर बिहार के ही रहने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप तेजप्रताप यादव को टोकते हुए कहते हैं कि आपको ये नहीं कहना चाहिए। भोजपुरी बवाल में दिख चुके हैं तेजप्रताप इससे पहले तेजप्रताप यादव भोजपुरी बवाल कार्यक्रम में दिखे थे। इस दौरान उनकी बयानबाजी काफी चर्चे में थी। भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन पटना में किया गया था। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लफुआ कह दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *