बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन पर महिंद्रा मार्केट (राणा बीघा मोड़) के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मुरौरा हवेली निवासी शांति देवी(72) के रूप में हुई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा मृतका के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि मेरी मां हवेली गांव से राणा बीघा मोड़ स्थित अपने एक रिश्तेदार सुनील के घर गई थी। उनसे मिलने के बाद चूड़ी की दुकान पर गईं। इसके बाद गांव लौटने के लिए टोटो पकड़ने के मकसद से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक बाइक सवार ने अपना संतुलन खो दिया और उन्हें सीधी टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचते ही पसरा मातम टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर सीपीआर और अन्य प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन दुर्घटना के करीब आधे घंटे के भीतर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की छानबीन की जा रही है वहीं, इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन पर महिंद्रा मार्केट (राणा बीघा मोड़) के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मुरौरा हवेली निवासी शांति देवी(72) के रूप में हुई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा मृतका के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि मेरी मां हवेली गांव से राणा बीघा मोड़ स्थित अपने एक रिश्तेदार सुनील के घर गई थी। उनसे मिलने के बाद चूड़ी की दुकान पर गईं। इसके बाद गांव लौटने के लिए टोटो पकड़ने के मकसद से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक बाइक सवार ने अपना संतुलन खो दिया और उन्हें सीधी टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचते ही पसरा मातम टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर सीपीआर और अन्य प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन दुर्घटना के करीब आधे घंटे के भीतर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की छानबीन की जा रही है वहीं, इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

