समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने गांव के ही ग्रामीण डाक सेवक राकेश कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना 7 दिन पुरानी बताई जा रही है। इस मामले में महिला थाने में आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ग्रामीण डाक सेवक की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने खुद को निर्देश बताया है। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि वह अपनी दादी के साथ आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ठीक कराने के लिए सेंटर पर पहुंची थी। ग्रामीण डाक सेवक ने उसकी दादी को बाहर बिठा दिया, जबकि उसे अपने कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगे। किसी तरह दरवाजा खोलकर वो बाहर भागी। इसके बाद गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। किशोरी के पिता हरियाणा में मजदूरी करते हैं, सूचना मिलने के बाद वो भी घर लौट आए हैं। पंचायत में नहीं पहुंचा आरोपी जानकारी के मुताबिक किशोरी के पिता जब हरियाणा से वापस लौटे तो इस मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया था। लेकिन इस पंचायत में आरोपी ग्रामीण डाक सेवक नहीं पहुंचे। उसने अपने आदमी के माध्यम से मामला सलटाने के लिए 100000 का ऑफर भी दिया था जिसे परिवार के लोगों ने ठुकरा दिया और मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है। गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-1 सतीश सुमन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी के आरोपी की जांच की जा रही है। अभी आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने गांव के ही ग्रामीण डाक सेवक राकेश कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना 7 दिन पुरानी बताई जा रही है। इस मामले में महिला थाने में आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ग्रामीण डाक सेवक की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने खुद को निर्देश बताया है। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि वह अपनी दादी के साथ आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ठीक कराने के लिए सेंटर पर पहुंची थी। ग्रामीण डाक सेवक ने उसकी दादी को बाहर बिठा दिया, जबकि उसे अपने कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगे। किसी तरह दरवाजा खोलकर वो बाहर भागी। इसके बाद गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। किशोरी के पिता हरियाणा में मजदूरी करते हैं, सूचना मिलने के बाद वो भी घर लौट आए हैं। पंचायत में नहीं पहुंचा आरोपी जानकारी के मुताबिक किशोरी के पिता जब हरियाणा से वापस लौटे तो इस मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया था। लेकिन इस पंचायत में आरोपी ग्रामीण डाक सेवक नहीं पहुंचे। उसने अपने आदमी के माध्यम से मामला सलटाने के लिए 100000 का ऑफर भी दिया था जिसे परिवार के लोगों ने ठुकरा दिया और मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है। गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-1 सतीश सुमन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी के आरोपी की जांच की जा रही है। अभी आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

