Lyricist Puneet Sharma alleges his poem remove: देश भर में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिव्यक्ति की आज़ादी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले हफ्ते स्क्रीनराइटर और गीतकार पुनीत शर्मा की एक कविता इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हुई थी, जिसका शीर्षक ‘सड़कें सब याद नहीं रखतीं, हमें रखना होता है’ था यह कविता देश के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की ताकत को बयां करती है। लेकिन 10 अक्टूबर को गीतकार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि उनकी यह कविता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दी गई है।


