आजमगढ़ में मंगलवार को निकली तेज धूप:सोमवार को दोपहर के बाद बदला था मौसम का मिजाज, लगातार गिर रहा है तापमान

आजमगढ़ में मंगलवार को निकली तेज धूप:सोमवार को दोपहर के बाद बदला था मौसम का मिजाज, लगातार गिर रहा है तापमान

आजमगढ़ में मंगलवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह से आसमान में बादलो के साथ धूप किभी आवाजाही हो रही है। रुक-रुक कर तेज हवा बह रही है इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जहां सुबह से धूप निकली हुई थी वहीं दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए थे। शाम तक बारिश का मौसम देखने लगा था। हालांकि सोमवार शाम को बारिश नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश हुई है। जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 837.1 मिमी है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *