मल्लावां के गंगा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया। घायलों में सूरज (25) पुत्र श्रीपाल और अंशू (18) पुत्र सनविजय निवासी लच्छीपुर शामिल हैं। ये दोनों शाहपुर गंगा से दवा लेकर लौट रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक पर राम शंकर (30) पुत्र वेद प्रकाश निवासी मुड़िया खेड़ा, थाना माधौगंज सवार थे। तेजीपुर मोड़ के पास यह टक्कर हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. दिव्यांशु बाजपेयी ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

