अभय सिंह 14 अक्टूबर को थामेंगे भाजपा का दामन:गौरीगंज में होगा शक्ति प्रदर्शन, स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करेंगे

अभय सिंह 14 अक्टूबर को थामेंगे भाजपा का दामन:गौरीगंज में होगा शक्ति प्रदर्शन, स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करेंगे

अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे। अमेठी के गौरीगंज स्थित मंगलम भवन में उनका सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी रहेगी। अभय सिंह ने स्वयं भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। उनके साथ गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह भी भाजपा का दामन थामेंगे। अयोध्या से अमेठी तक जुटेंगे समर्थक अभय सिंह के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है। जारी अपील के अनुसार, अयोध्या जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक एकत्रित होकर गौरीगंज पहुंचेंगे। सुबह 8:30 बजे तारुन, मया, जाना बाजार, गयासपुर और आसपास के क्षेत्रों के समर्थक लालगंज बाग में एकत्रित होंगे। यहां से रामपुर भगन, पिपरी चौराहा और बीकापुर होते हुए चौरे बाजार पहुंचेंगे। वहीं, सुबह 9 बजे कार्तिकेय मैरिज लॉन, जमौली में बीकापुर, चौरे बाजार, हैदरगंज और मोतीगंज क्षेत्र के समर्थक जुटेंगे। इसके बाद सभी लोग एक साथ गौरीगंज के लिए रवाना होंगे। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से बढ़ी थी दूरी अभय सिंह की भाजपा में एंट्री को गोसाईगंज की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायकों में अभय सिंह भी शामिल थे। इसके बाद उनका सपा नेतृत्व से टकराव बढ़ता गया। जून 2025 में सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के साथ इन अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है। गोसाईगंज में नए सियासी समीकरणों की चर्चा अभय सिंह के भाजपा में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गोसाईगंज क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई है। उनकी नई राजनीतिक पारी में भाजपा क्या जिम्मेदारी देती है, इस पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। समर्थकों की गौरीगंज में प्रस्तावित जुटान को भी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *