सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिला आयुष समिति बोकारो के तत्वावधान में सोमवार को जिले के तीन प्रखंडों में निशुल्क आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, योगाभ्यास और ब्लड प्रेशर जांच के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम पश्चिमी चंदनकियारी पंचायत भवन, चास प्रखंड के सेक्टर-12 स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के निकट दुंदीबाद बाजार और चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा मार्केट, बोकारो में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान आयुर्वेद के तहत 334, होम्योपैथी के तहत 324 और योगाभ्यास में 177 लोगों ने भाग लिया। वहीं, 197 मरीजों के ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई। इस प्रकार विभिन्न सेवाओं के तहत कुल 1,032 लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई गईं। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर पांडेय के निर्देश पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मयंक मंजुल की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। आयोजन में पदाधिकारी डॉ. आकाश सरकार, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. अंबा प्रिया भारती, डॉ. ईशान शर्मा, डॉ. श्याम कुमार वर्मा, डॉ. राजेश कुमार रजवार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. मनीषा मुस्कान टोप्पो और डॉ. अनुपम बाला आदि जुटे रहे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिला आयुष समिति बोकारो के तत्वावधान में सोमवार को जिले के तीन प्रखंडों में निशुल्क आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, योगाभ्यास और ब्लड प्रेशर जांच के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम पश्चिमी चंदनकियारी पंचायत भवन, चास प्रखंड के सेक्टर-12 स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के निकट दुंदीबाद बाजार और चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा मार्केट, बोकारो में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान आयुर्वेद के तहत 334, होम्योपैथी के तहत 324 और योगाभ्यास में 177 लोगों ने भाग लिया। वहीं, 197 मरीजों के ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई। इस प्रकार विभिन्न सेवाओं के तहत कुल 1,032 लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई गईं। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर पांडेय के निर्देश पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मयंक मंजुल की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। आयोजन में पदाधिकारी डॉ. आकाश सरकार, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. अंबा प्रिया भारती, डॉ. ईशान शर्मा, डॉ. श्याम कुमार वर्मा, डॉ. राजेश कुमार रजवार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. मनीषा मुस्कान टोप्पो और डॉ. अनुपम बाला आदि जुटे रहे।

