परीक्षा की तैयारी… माध्यमिक में 6,669 और इंटरमीडिएट में 5,043 परीक्षार्थी शामिल होंगे

परीक्षा की तैयारी… माध्यमिक में 6,669 और इंटरमीडिएट में 5,043 परीक्षार्थी शामिल होंगे

भास्कर न्यूज|लोहरदगा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में सोमवार को डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में विचार-विमर्श के उपरांत जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में कुल 6,669 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 5,043 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें कला संकाय के 4,142, विज्ञान संकाय के 614 व वाणिज्य संकाय के 287 परीक्षार्थी शामिल हैं। बैठक में झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। परीक्षा के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के चयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल सहित चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|लोहरदगा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में सोमवार को डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में विचार-विमर्श के उपरांत जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में कुल 6,669 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 5,043 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें कला संकाय के 4,142, विज्ञान संकाय के 614 व वाणिज्य संकाय के 287 परीक्षार्थी शामिल हैं। बैठक में झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। परीक्षा के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के चयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल सहित चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *