भास्कर न्यूज|लोहरदगा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा में सोमवार को कक्षा छह से ग्यारह तक के बच्चों के लिए बैगलेस डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई कुजरा) और स्थानीय बॉक्साइट डंपिंग यार्ड, कुजरा का भ्रमण कराया गया। बॉक्साइट डंपिंग यार्ड में बच्चों को बॉक्साइट के उपयोग, उसके महत्व और जिले में मौजूद विभिन्न बॉक्साइट खदानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आईटीआई कुजरा में सभी ट्रेडों का भ्रमण कराया गया। बच्चों को करियर गाइडेंस की जानकारी दी गई, ताकि वे भविष्य में रोजगारपरक शिक्षा का चयन कर सकें। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और औद्योगिक ज्ञान से जोड़ना है। मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका राजश्री भगत, शिक्षक वैद्यनाथ प्रजापति, मो. तबारक अंसारी, शिक्षिका रजिया सुल्ताना सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|लोहरदगा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा में सोमवार को कक्षा छह से ग्यारह तक के बच्चों के लिए बैगलेस डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई कुजरा) और स्थानीय बॉक्साइट डंपिंग यार्ड, कुजरा का भ्रमण कराया गया। बॉक्साइट डंपिंग यार्ड में बच्चों को बॉक्साइट के उपयोग, उसके महत्व और जिले में मौजूद विभिन्न बॉक्साइट खदानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आईटीआई कुजरा में सभी ट्रेडों का भ्रमण कराया गया। बच्चों को करियर गाइडेंस की जानकारी दी गई, ताकि वे भविष्य में रोजगारपरक शिक्षा का चयन कर सकें। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और औद्योगिक ज्ञान से जोड़ना है। मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका राजश्री भगत, शिक्षक वैद्यनाथ प्रजापति, मो. तबारक अंसारी, शिक्षिका रजिया सुल्ताना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

