भास्कर न्यूज| लोहरदगा/कुडू लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की चांपी और जरियो के बीच रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दुबांग गांव के दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात हाइवा और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बजरंग मुंडा, 22 वर्ष, पिता झुनू मुंडा, और जगेश मुंडा, 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय विफई मुंडा, की जान चली गई। जगेश मुंडा को पूर्व उपप्रमुख परिखा मुंडा का भाई बताया जा रहा है। दोनों युवकों का हाल ही में विवाह हुआ था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम अज्ञात हाइवा बड़की चांपी की ओर से लोहरदगा जा रहा था। दोनों युवक बाइक से कुजरा बाजार की ओर से अपने गांव दुबांग लौट रहे थे। इसी दौरान बड़की चांपी और जरियो के बीच दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में बजरंग मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। जगेश मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही जगेश ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की शादी को अभी अधिक समय नहीं हुआ था। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात हाइवा की पहचान कर उसे जब्त करने, दोनों मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने, और परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर चांपी सड़क लगभग 12 बजे जाम कर दिया। लगभग पांच घंटे तक किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने पुनः शंख नदी पिकेट के पास सड़क जाम कर दिया। खबर भेजे जाने तक जाम जारी रहा। मौके पर पूर्व उपप्रमुख परिखा मुंडा ने हिंडाल्को और बीकेबी कंपनी की बॉक्साइट ढुलाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी भी मौजूद रहे। भास्कर न्यूज| लोहरदगा/कुडू लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की चांपी और जरियो के बीच रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दुबांग गांव के दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात हाइवा और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बजरंग मुंडा, 22 वर्ष, पिता झुनू मुंडा, और जगेश मुंडा, 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय विफई मुंडा, की जान चली गई। जगेश मुंडा को पूर्व उपप्रमुख परिखा मुंडा का भाई बताया जा रहा है। दोनों युवकों का हाल ही में विवाह हुआ था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम अज्ञात हाइवा बड़की चांपी की ओर से लोहरदगा जा रहा था। दोनों युवक बाइक से कुजरा बाजार की ओर से अपने गांव दुबांग लौट रहे थे। इसी दौरान बड़की चांपी और जरियो के बीच दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में बजरंग मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। जगेश मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही जगेश ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की शादी को अभी अधिक समय नहीं हुआ था। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात हाइवा की पहचान कर उसे जब्त करने, दोनों मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने, और परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर चांपी सड़क लगभग 12 बजे जाम कर दिया। लगभग पांच घंटे तक किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने पुनः शंख नदी पिकेट के पास सड़क जाम कर दिया। खबर भेजे जाने तक जाम जारी रहा। मौके पर पूर्व उपप्रमुख परिखा मुंडा ने हिंडाल्को और बीकेबी कंपनी की बॉक्साइट ढुलाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी भी मौजूद रहे।

