सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी:बिजनौर में एक गिरफ्तार, लखनऊ सचिवालय में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी:बिजनौर में एक गिरफ्तार, लखनऊ सचिवालय में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

बिजनौर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी के मामले में नजीबाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र ईमेल से भेजकर पीड़ित को विश्वास में लिया था। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि नजीबाबाद निवासी राजेश कुमार ने 4 सितंबर 2023 को नरपाल और बाबूराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश कुमार का आरोप है कि दोनों ने उनके बेटे हर्ष को लखनऊ सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनसे 11 लाख रुपये लिए थे। ईमेल से भेजा गया नियुक्ति पत्र जांच में फर्जी निकला। पुलिस ने सोमवार को आरोपी नरपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुंडोपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नरपाल ने बैंक खाते में 9 लाख 20 हजार रुपये लेने की बात कबूली है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *