समस्तीपुर| नगर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान चीनी मिल चौक से 254 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमारा गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान युवक के पास से 254 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया। इस मामले में नगर थाना कांड दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। समस्तीपुर| नगर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान चीनी मिल चौक से 254 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमारा गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान युवक के पास से 254 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया। इस मामले में नगर थाना कांड दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

