पीएम सूर्य घर योजना को लेकर लोगों को जागरूक करने पर दिया गया जोर

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर लोगों को जागरूक करने पर दिया गया जोर

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने और अधिक-से-अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को कल्याणपुर और फुलहरा विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के फायदे, सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान और आवेदन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के साथ आवेदन की संख्या में वृद्धि करना है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली बिल में बचत करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया गया।कल्याणपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आयोजित बैठक के दौरान योजना का लाभ लेने में आने वाली बैंक संबंधी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपभोक्ताओं को आवेदन से जुड़ी परेशानियों के समाधान के प्रति जागरूक किया गया। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने और अधिक-से-अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को कल्याणपुर और फुलहरा विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के फायदे, सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान और आवेदन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के साथ आवेदन की संख्या में वृद्धि करना है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली बिल में बचत करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया गया।कल्याणपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आयोजित बैठक के दौरान योजना का लाभ लेने में आने वाली बैंक संबंधी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपभोक्ताओं को आवेदन से जुड़ी परेशानियों के समाधान के प्रति जागरूक किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *