घाटशिला : ऑटो चालकों ने एसडीओ से पूजा से पहले पर्यटनस्थल बासाडेरा से धारागिरी जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग की

घाटशिला : ऑटो चालकों ने एसडीओ से पूजा से पहले पर्यटनस्थल बासाडेरा से धारागिरी जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग की

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ परिवहन विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के मुढाकाटी फुटबॉल मैदान में सोमवार को एकदिवसीय विशेष ड्राइविंग टेस्ट (चालक दक्षता परीक्षा) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नया परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए क्षेत्र के चालकों ने भारी उत्साह दिखाया। इस ड्राइविंग टेस्ट शिविर में कल 130 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 91 टेस्ट में सफल हुए। वहीं 39 असफल रहे। शिविर के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक सूरज हेंब्रम की देखरेख में वाहन चालकों के कौशल तथा यातायात नियमों के ज्ञान की बारीकी से जांच की गई। परीक्षा में सफल पाए गए 91 आवेदकों को जल्द ही परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद : चालक दक्षता परीक्षा के दौरान प्रखंड प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, एमवीआई सूरज हेंब्रम, स्थानीय मुखिया पायो हेंब्रम, मोहन सोरेन, ग्राम प्रधान सह झामुमो नेता प्रणब महतो, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो तथा परिवहन विभाग के ऑपरेटर, स्थानीय प्रशासन तथा कर्मीगण मौजूद थे। अधिकारियों ने चालकों को सुरक्षा मानकों तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का संदेश दिया। आगामी सूचना : परिवहन विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन लोगों के पास अब तक लर्निंग लाइसेंस नहीं है, उनके लिए 23 नवंबर 2026 को जूनबनी फुटबॉल मैदान में एक विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों तथा वाहन चालकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। बिना लाइसेंस वाहन चलाने से बचें। घाटशिला । घाटशिला क्षेत्र में सड़क की बदहाली और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर ऑटो चालकों ने कड़ा रुख अपनाया है। वहीं दूसरी ओर, चालकों ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया है। घाटशिला ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन की ओर से एसडीओ अमिताभ भगत को ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से बासाडेरा से धारागिरी जाने वाली जर्जर सड़क की दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की गई है। सड़क पर कई बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आम जनता, वाहन चालकों, विशेषकर पर्यटकों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क की मौजूदा स्थिति के कारण हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। दुर्गा पूजा के दौरान धारागिरी जलप्रपात और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। यदि सड़क की स्थिति नहीं सुधरी, तो पर्यटकों को भारी परेशानी होगी। इससे क्षेत्र की पर्यटन व्यवस्था और स्थानीय वाहन चालकों के रोजगार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। एसोसिएशन ने जनहित, पर्यटकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश देने की मांग की है। दूसरी ओर, घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में घाटशिला ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही, सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया: अध्यक्ष : शेख फारूक, उपाध्यक्ष : गौरव कुमार सिंह (पप्पू सिंह), सचिव : अब्दुल हारून, सह सचिव : मोनू निषाद, कोषाध्यक्ष : गौतम शर्मा (सोनू), संचालक : राजू शर्मा, सह संचालक : मंगला गोराई, सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल नाम : बैठक में अनिल सिंह, राम कुमार शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सत्ते सिंह, रुनझुन सिंह, शेख जहूर, निखिल रंजन दास, उपेंद्र सिंह, बापी बेहरा, नानटू राय, पंचानंद गोराई, संजय सिंह, शेख सहनवाज, मकशुद अंसारी, मुकेश प्रसाद, सरोज प्रसाद, दीपा विश्वास, लालू खान, हरिपाल सिंह, अरविंद मौर्य, शेख मुजफ्फर, अब्दुल हामिद कुरैशी, मोहम्मद हनीफ आदि को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ परिवहन विभाग की ओर से प्रखंड क्षेत्र के मुढाकाटी फुटबॉल मैदान में सोमवार को एकदिवसीय विशेष ड्राइविंग टेस्ट (चालक दक्षता परीक्षा) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नया परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए क्षेत्र के चालकों ने भारी उत्साह दिखाया। इस ड्राइविंग टेस्ट शिविर में कल 130 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 91 टेस्ट में सफल हुए। वहीं 39 असफल रहे। शिविर के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक सूरज हेंब्रम की देखरेख में वाहन चालकों के कौशल तथा यातायात नियमों के ज्ञान की बारीकी से जांच की गई। परीक्षा में सफल पाए गए 91 आवेदकों को जल्द ही परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद : चालक दक्षता परीक्षा के दौरान प्रखंड प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, एमवीआई सूरज हेंब्रम, स्थानीय मुखिया पायो हेंब्रम, मोहन सोरेन, ग्राम प्रधान सह झामुमो नेता प्रणब महतो, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो तथा परिवहन विभाग के ऑपरेटर, स्थानीय प्रशासन तथा कर्मीगण मौजूद थे। अधिकारियों ने चालकों को सुरक्षा मानकों तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का संदेश दिया। आगामी सूचना : परिवहन विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन लोगों के पास अब तक लर्निंग लाइसेंस नहीं है, उनके लिए 23 नवंबर 2026 को जूनबनी फुटबॉल मैदान में एक विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों तथा वाहन चालकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। बिना लाइसेंस वाहन चलाने से बचें। घाटशिला । घाटशिला क्षेत्र में सड़क की बदहाली और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर ऑटो चालकों ने कड़ा रुख अपनाया है। वहीं दूसरी ओर, चालकों ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया है। घाटशिला ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन की ओर से एसडीओ अमिताभ भगत को ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से बासाडेरा से धारागिरी जाने वाली जर्जर सड़क की दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की गई है। सड़क पर कई बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आम जनता, वाहन चालकों, विशेषकर पर्यटकों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क की मौजूदा स्थिति के कारण हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। दुर्गा पूजा के दौरान धारागिरी जलप्रपात और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। यदि सड़क की स्थिति नहीं सुधरी, तो पर्यटकों को भारी परेशानी होगी। इससे क्षेत्र की पर्यटन व्यवस्था और स्थानीय वाहन चालकों के रोजगार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। एसोसिएशन ने जनहित, पर्यटकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश देने की मांग की है। दूसरी ओर, घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में घाटशिला ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही, सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया: अध्यक्ष : शेख फारूक, उपाध्यक्ष : गौरव कुमार सिंह (पप्पू सिंह), सचिव : अब्दुल हारून, सह सचिव : मोनू निषाद, कोषाध्यक्ष : गौतम शर्मा (सोनू), संचालक : राजू शर्मा, सह संचालक : मंगला गोराई, सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल नाम : बैठक में अनिल सिंह, राम कुमार शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सत्ते सिंह, रुनझुन सिंह, शेख जहूर, निखिल रंजन दास, उपेंद्र सिंह, बापी बेहरा, नानटू राय, पंचानंद गोराई, संजय सिंह, शेख सहनवाज, मकशुद अंसारी, मुकेश प्रसाद, सरोज प्रसाद, दीपा विश्वास, लालू खान, हरिपाल सिंह, अरविंद मौर्य, शेख मुजफ्फर, अब्दुल हामिद कुरैशी, मोहम्मद हनीफ आदि को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *