राजस्थान में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:ओले गिरने से रात में सर्दी बढ़ी, 10 शहर में तापमान 20 डिग्री से नीचे

राजस्थान में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:ओले गिरने से रात में सर्दी बढ़ी, 10 शहर में तापमान 20 डिग्री से नीचे

राजस्थान में बीते दिनों हुई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बरसात की संभावना है। कल से दो दिन तक 16 जिलों में तेज बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है। बीते चार दिन से बदले मौसम के कारण रात में सर्दी बढ़ी गई है। प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप रही। पिलानी, बाड़मेर, चूरू, जोधपुर समेत कुछ शहरों के दिन के तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। मौसम के बड़े अपडेट आज से एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम: मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आज से एक्टिव होने और उसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 14 अक्टूबर को 5 और 15 अक्टूबर को 11 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। आज बूंदाबादी की संभावना है। इस सिस्टम का असर 16 अक्टूबर तक रह सकता है। रात में सर्दी, दिन में गर्मी: प्रदेश में 10, 11 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में हुई बारिश, ओलावृष्टि के असर से रात में हल्की सर्दी शुरू हो गई। सोमवार रात में सबसे ज्यादा ठंडक सिरोही में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। हालांकि, दिन में अभी तापमान 35 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है। सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *