भास्कर न्यूज|लोहरदगा शहर के ब्लॉक मोड़ के पास सहकारिता भवन के निकट, झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की जिला शाखा की ओर से सोमवार को महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने की। इस दौरान संगठन के राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह, जिला सचिव मिथिलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार सहित कई चौकीदार मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाज और चौकीदारों के हित में उनके योगदान को भी याद किया गया। मौके पर राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने चौकीदारों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने उनके अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से चार सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें अब तक एमएसीपी का लाभ नहीं पाने वाले चौकीदारों को इसका लाभ देने की मांग शामिल है। अंचल कार्यालयों में चौकीदारों की साप्ताहिक उपस्थिति स्वयं दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। उसी के आधार पर वेतन भुगतान का आदेश जारी करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा सेवाकाल के दौरान मृत दफादारों और चौकीदारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग उठाई गई। बकाया सहित वर्दी भत्ता भुगतान करने की मांग भी रखी गई। कार्यक्रम के बाद इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपायुक्त के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। ताकि लंबे समय से लंबित मामलों का निष्पादन हो सके। ताकि चौकीदारों को उनका उचित लाभ मिल सके। भास्कर न्यूज|लोहरदगा शहर के ब्लॉक मोड़ के पास सहकारिता भवन के निकट, झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की जिला शाखा की ओर से सोमवार को महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने की। इस दौरान संगठन के राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह, जिला सचिव मिथिलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार सहित कई चौकीदार मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाज और चौकीदारों के हित में उनके योगदान को भी याद किया गया। मौके पर राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने चौकीदारों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने उनके अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से चार सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें अब तक एमएसीपी का लाभ नहीं पाने वाले चौकीदारों को इसका लाभ देने की मांग शामिल है। अंचल कार्यालयों में चौकीदारों की साप्ताहिक उपस्थिति स्वयं दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। उसी के आधार पर वेतन भुगतान का आदेश जारी करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा सेवाकाल के दौरान मृत दफादारों और चौकीदारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग उठाई गई। बकाया सहित वर्दी भत्ता भुगतान करने की मांग भी रखी गई। कार्यक्रम के बाद इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपायुक्त के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। ताकि लंबे समय से लंबित मामलों का निष्पादन हो सके। ताकि चौकीदारों को उनका उचित लाभ मिल सके।

