बोकारो टू-टैंक गार्डन स्थित धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों की सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। धरनास्थल पर पांच लोगों की हालत खराब होने की सूचना है। इनमें तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य का उपचार धरनास्थल पर चल रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे भतुआ बस्ती के मृत्युंजय तुरी, तुपकाडीह के वकील प्रसाद अग्रवाल और कनारी के राहुल राय की तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कुंडोरी निवासी रूपेश कुमार, दिनेश कुमार व अशोक महतो का इलाज धरनास्थल पर ही चल रहा है। बताते चलें कि 3 अक्टूबर को जिला प्रशासन, बीएसएल प्रबंधन और विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। लेकिन नियोजन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। धरना में विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह सहित दर्जनों विस्थापित जुटे हुए हैं। बीएसएल के लिए लिया था 31287 एकड़ जमीन {अधिग्रहित गांव : 49 {अधिग्रहित भूमि : कुल 31,287.24 एकड़ {विस्थापित परिवार : 6,019 {सरकार की ओर से 2013 में बताई गई अधिग्रहित रैयती भूमि : 26,908.56 एकड़ {गैरमजरुआ : 3,600.215 एकड़ {वन भूमि : 778.46 एकड़ सदर अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की स्वास्थ्य जांच की। उनकी स्थिति का आकलन कर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। बोकारो में अप्रेंटिस संघ के बैनर तले विस्थापित अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। लंबित मांगों और अधिकारों के समर्थन में सोमवार को विस्थापितों ने मोमबत्ती जुलूस निकाला। इसमें बोकारो विधायक श्वेता सिंह भी शामिल हुईं। टू टैंक गार्डन से शुरू हुआ जुलूस एडीएम गेट तक पहुंचा। इस दौरान विस्थापित अप्रेंटिस संघ और प्रभावित परिवारों ने बीएसएल प्रबंधन से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने की मांग की। विधायक श्वेता सिंह ने आंदोलनरत विस्थापितों के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रबंधन को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए। उन्होंने समस्याओं का समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया। जुलूस में मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह, विस्थापित नेता रघुनाथ महतो, अजय महतो, अशोक महतो, अरुण महतो, सुनील महतो आदि मौजूद थे। विस्थापितों ने निकाला मोमबत्ती जुलूस धरनास्थल पर बीमार विस्थापितों का इलाज करते चिकित्सक। बोकारो टू-टैंक गार्डन स्थित धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों की सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। धरनास्थल पर पांच लोगों की हालत खराब होने की सूचना है। इनमें तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य का उपचार धरनास्थल पर चल रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे भतुआ बस्ती के मृत्युंजय तुरी, तुपकाडीह के वकील प्रसाद अग्रवाल और कनारी के राहुल राय की तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कुंडोरी निवासी रूपेश कुमार, दिनेश कुमार व अशोक महतो का इलाज धरनास्थल पर ही चल रहा है। बताते चलें कि 3 अक्टूबर को जिला प्रशासन, बीएसएल प्रबंधन और विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। लेकिन नियोजन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। धरना में विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह सहित दर्जनों विस्थापित जुटे हुए हैं। बीएसएल के लिए लिया था 31287 एकड़ जमीन {अधिग्रहित गांव : 49 {अधिग्रहित भूमि : कुल 31,287.24 एकड़ {विस्थापित परिवार : 6,019 {सरकार की ओर से 2013 में बताई गई अधिग्रहित रैयती भूमि : 26,908.56 एकड़ {गैरमजरुआ : 3,600.215 एकड़ {वन भूमि : 778.46 एकड़ सदर अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की स्वास्थ्य जांच की। उनकी स्थिति का आकलन कर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। बोकारो में अप्रेंटिस संघ के बैनर तले विस्थापित अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। लंबित मांगों और अधिकारों के समर्थन में सोमवार को विस्थापितों ने मोमबत्ती जुलूस निकाला। इसमें बोकारो विधायक श्वेता सिंह भी शामिल हुईं। टू टैंक गार्डन से शुरू हुआ जुलूस एडीएम गेट तक पहुंचा। इस दौरान विस्थापित अप्रेंटिस संघ और प्रभावित परिवारों ने बीएसएल प्रबंधन से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने की मांग की। विधायक श्वेता सिंह ने आंदोलनरत विस्थापितों के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रबंधन को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए। उन्होंने समस्याओं का समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया। जुलूस में मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह, विस्थापित नेता रघुनाथ महतो, अजय महतो, अशोक महतो, अरुण महतो, सुनील महतो आदि मौजूद थे। विस्थापितों ने निकाला मोमबत्ती जुलूस धरनास्थल पर बीमार विस्थापितों का इलाज करते चिकित्सक।

