इदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख ठगे:होटल में ब्रीफकेस में रुपए रखवाए, फिर व्यापारी के भाई को थमा दिया खाली बैग

इदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख ठगे:होटल में ब्रीफकेस में रुपए रखवाए, फिर व्यापारी के भाई को थमा दिया खाली बैग

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में फाइबर का माल सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर दो ठगों ने एक व्यापारी से 25 लाख रुपए की हड़प लिए। उन्होंने व्यापारी के भाई से नकदी लेकर ब्रीफकेस में रखवाई और फिर उसे खाली बैग थमा दिया। होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। उनकी तलाश में टीमें रवाना की गई हैं। विजयनगर पुलिस के मुताबिक, अंकित फाइबर के नाम से दुकान चलाने वाले अंकुर शर्मा की 16 सितंबर को रामचंद्र मालिक और अनिल कुमार नाम के व्यक्तियों से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। आरोपियों ने उन्हें फाइबर का माल दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 27 सितंबर को अंकुर सौदे के सिलसिले में मुंबई के एक हाईवे स्थित होटल में आरोपियों से मिलने पहुंचे। वहां रेट तय होने के बाद आरोपियों ने 11 अक्टूबर को इंदौर में माल की डिलीवरी देने का वादा किया। होटल वॉव क्रिसेंट में दिया वारदात को अंजाम 10 अक्टूबर को दोनों आरोपी इंदौर पहुंचे और विजयनगर स्थित होटल वॉव क्रिसेंट के कमरा नंबर 617 में रुके। 11 अक्टूबर को तय सौदे के मुताबिक अंकुर शर्मा का भाई संतोष तिवारी 25 लाख रुपए नकद लेकर होटल के कमरे में पहुंचा। आरोपियों ने संतोष से रुपए लेकर ब्रीफकेस में रखे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे एक घंटे के भीतर ट्रांसपोर्ट नगर में माल की डिलीवरी देंगे और रुपए वहीं देने होंगे। रुपए सुरक्षित रखने का झांसा देकर उन्होंने ब्रीफकेस संतोष को वापस थमा दिया और खुद कमरे के अंदर चले गए। लेदर बैग और छोटी डायरियां मिलीं आरोपियों में से एक संतोष को होटल के बाहर तक छोड़ने भी आया। इसके बाद संतोष ब्रीफकेस दुकान पर रखकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए निकल गया। इंद्रप्रस्थ टावर के पास संदेह होने पर उसने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद अंकुर ने परिजनों से ब्रीफकेस चेक करने को कहा। उसमें लेदर बैग और छोटी डायरियां मिलीं, जबकि 25 लाख रुपए गायब थे। इसके बाद अंकुर और संतोष होटल वॉव क्रिसेंट पहुंचे, लेकिन दोनों आरोपी वहां नहीं मिले। उन्होंने आसपास भी तलाश की। सोमवार को पीड़ित ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश में टीमें रवाना कीं। पुलिस ने दर्ज की FIR अंकुर शर्मा की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने रामचंद्र मालिक और अनिल कुमार के खिलाफ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *