पंचकूला पुलिस के सामने बहू ने ससुर को पीटा,VIDEO:दरवाजे पर बैठी रही, ननद के साथ भी धक्का-मुक्की; बुजुर्ग बोले-पुलिस नहीं कर रही FIR

पंचकूला पुलिस के सामने बहू ने ससुर को पीटा,VIDEO:दरवाजे पर बैठी रही, ननद के साथ भी धक्का-मुक्की; बुजुर्ग बोले-पुलिस नहीं कर रही FIR

हरियाणा के पंचकूला में ससुराल की संपत्ति पर कब्जे के लिए एक बहू का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। मामला सेक्टर-21 का है, जहां बहू अपनी मां और दो युवकों के साथ जबरन 70 वर्षीय ससुर के घर में दाखिल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी वारदात मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही होती रही। इस पूरी गुंडागर्दी का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें में बहू पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दरवाजा ढकेल कर जबरन अंदर घुसती दिखाई दे रही है। इस दौरान जब बीच-बचाव करने ननद आई, तो उनके साथ जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। ननद को गंभीर हालत में सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस के चक्कर काटने और सीधे DCP से गुहार लगाने के बावजूद आरोपी बहू के खिलाफ अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। वहीं, जब इस मामले में आरोपी बहू से बात करने की कोशिश की गई, तो उसने शहर से बाहर होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। बहू-ससुर में धक्का-मुक्की के PHOTO यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पीड़ित बुजुर्ग का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर पीड़ित राजेंद्र सैनी के अनुसार, उन्होंने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस का कहना है कि महज धक्का-मुक्की की एफआईआर दर्ज नहीं होती। उन्होंने लगातार अपनी पुत्रवधू से जान का खतरा बना हुआ है। चौकी इंचार्ज बोले- चल रही है मामले की जांच पंचकूला सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज के अनुसार बुजुर्ग ने शिकायत देकर मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसकी जांच चल रही है। पुलिस की मौजूदगी में मारपीट नहीं हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… बच्चों के विवाद में पति-पत्नी ने सास-बहू को पीटा, VIDEO:गुरुग्राम में ‘भारत-पाकिस्तान’ गेम में झगड़ा; पुलिस चौकी में समझौते का दबाव गुरुग्राम में बच्चों के बीच हुए छोटे झगड़े में दो परिवारों के बीच जमकर फाइट हुई। जिसमें पति-पत्नी ने दूसरे पक्ष की सास-बहू पर लात घूसों से हमला कर दिया। लड़ाई झगड़े की ये वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस में इसकी शिकायत दी तो आरोपी ने समझौता का दबाव बनाया। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *