यूपी में किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों के नाम घोषित:कानपुर उत्तर के शैलेन्द्र सिंह, दक्षिण में अजय प्रताप सिंह और ग्रामीण के अनुराग शुक्ला जिलाध्यक्ष बने

यूपी में किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों के नाम घोषित:कानपुर उत्तर के शैलेन्द्र सिंह, दक्षिण में अजय प्रताप सिंह और ग्रामीण के अनुराग शुक्ला जिलाध्यक्ष बने

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें शैलेंद्र सिंह को किसान मोर्चा का उत्तर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अनुराग शुक्ला को कानपुर ग्रामीण और अजय प्रताप सिंह को कानपुर दक्षिण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा नेता अंशु ठाकुर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई। इसी तरह से कानपुर भाजपा दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने अजय प्रताप सिंह को पद मिलने पर शुभकामनाएं दीं। ग्रामीम जिलाध्यक्ष ने अनुराग शुक्ला को बधाी दी। किसानों तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि शैलेंद्र सिंह संगठन की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *